{"_id":"628fc1ae95c4262a491a7576","slug":"enrollment-of-33-549-students-in-the-district-exceeding-last-year-s-figure-saharanpur-news-mrt5901946112","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में 33,549 छात्रों का नामांकन, बीते वर्ष का आंकड़ा पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में 33,549 छात्रों का नामांकन, बीते वर्ष का आंकड़ा पार
विज्ञापन
सहारनपुर। परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में इस बार अभी तक 33,549 नए दाखिले हो चुके हैं, जबकि नामांकन के लिए पूरा जून माह है। खास बात यह है कि इस बार बीते वर्ष के 2,17,313 के आंकड़े को भी विभाग ने शिक्षकों के सहयोग से पार कर लिया है।
जनपद में 1438 परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इनमें सत्र 2021-22 में 2,17,313 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जो अभी तक का रिकॉर्ड था। इस वर्ष इन विद्यालयों में से 31,700 विद्यार्थी आठवीं पास करने के बाद चले गए हैं। इन विद्यालयों में नामांकन के लिए एक अप्रैल 2022 से स्कूल चलो अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें तमाम शिक्षक, शिक्षा मित्र और विभागीय अधिकारी जुटे हुए हैं। एडी बेसिक योगराज सिंह और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार जनपद के सीमांत गांवों और पहाड़ों में नव गुर्जरों के डेरों तक पर पहुंचे हैं। जिससे एक अप्रैल से 25 मई तक 33,549 नए दाखिले कर लिए गए हैं, जो पासआउट हुए विद्यार्थियों से अधिक है। इतना ही नहीं, बीते वर्ष 2,17,313 के आंकड़ों को भी पार करते हुए विभाग 2,19,162 की संख्या पर पहुंच गया है। बेसिक शिक्षा निदेशक ने इस संख्या को और बढ़ाने को कहा है। निदेशक का कहना है कि एक भी बच्चा आउट ऑफ स्कूल नहीं रहना चाहिए।
विद्यालयों में छात्र नामांकन चल रहा है। अच्छी बात यह है कि हम बीते वर्ष के आंकड़े को पार कर चुके हैं। पूरे जून माह में भी नामांकन की प्रक्रिया चलती रहेगी। प्रयास यही है कि एक भी बच्चा ऐसा न रहे, जिसका किसी विद्यालय में नामांकन न हो।
विज्ञापन
अंबरीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।