{"_id":"62fe6f7bbfe7eb7ee4454864","slug":"elephant-horse-palanquin-jai-kanhaiya-lal-s-saharanpur-news-mrt601464890","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथी-घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथी-घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की
विज्ञापन
जन्माष्टमी पर सजा भूतेश्वर मन्दिर
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जनपद में श्री कृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धाभाव से मनाई गई। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवान श्री कृष्ण की आराधना की। रात के समय प्रभु श्री कृष्ण के जन्म के शुभ मुहूर्त के साथ ही रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा रहे मंदिर राधा-कृष्ण के जयकारे गूंज उठे। वहीं, मंदिरों के अलावा गली मोहल्लों में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र पर आधारित झांकियां सजाई गईं। कई जगहों पर झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। मंदिरों में कृष्ण के भजनों पर भक्त जमकर झूमे।
बृहस्पतिवार को मंदिरों में हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की, नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की जयकारे गूंजते रहे। घरों में लोगों ने लड्डू गोपाल का ओम नमों भगवते वासुदेवाय मंत्र के साथ जाप कर अभिषेक व शृंगार किया। भगवान को माखन, मिश्री, लड्डू, पेड़ों, पंजीरी, शहद, दूध, फल का भोग लगाने के साथ ही फूल अर्पित किए। पालने में श्री कृष्ण के स्वरूप को बैठाकर झूला झुलाया।
रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाए मंदिर, गूंजे जयकारे
शहर में श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर मंदिर, श्री बालाजी धाम, आवास-विकास के श्री हरि मंदिर, गिल कॉलोनी के श्री नारायणपुरी मंदिर, तहसील श्री शिव मंदिर, चकराता मार्ग स्थित श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, कोर्ट रोड के श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, रामनगर पठानपुरा में श्री दुर्गा मंदिर, गोविंदनगर में श्री मां काली मंदिर, श्री शिव मंदिर, श्री मां काली मंदिर, पंत विहार के राधा-कृष्ण मंदिर, मेला गुघाल परिसर स्थित श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, घंटाघर स्थित श्री हनुमान मंदिर, नेहरू नगर स्थित मंशापूर्ण हनुमान मंदिर, मोहल्ला चौंताला स्थित श्री बालाजी मंदिर सहित अनेक मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। रात 12 बजे श्री कृष्ण भगवान के जन्म शुभ मुहूर्त के साथ मंदिर जयकारों से गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने भोग लगाकर आरती उतारने के बाद व्रत खोलकर अनुष्ठान पूरा किया।
विज्ञापन
उत्साह, प्रेम और सकारात्मकता के प्रतीक हैं श्री कृष्ण
राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने राधा-कृष्ण और लड्डू गोपाल का विष्णु सहस्त्रनाम स्त्रोत के पाठ कराकर पंचामृत से स्नान कराकर अभिषेक किया। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि प्रभु राधा-कृष्ण की शरण में जाने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। श्री कृष्ण उत्साह, प्रेम और सकारात्मकता के प्रतीक हैं। इस दौरान अरुण स्वामी, नरेश चंदेल, पंडित ऋषभ शर्मा, योगेश तिवारी, बबीता, कमलेश आदि मौजूद रहे।
कान्हा के रूप में दिखे बच्चे
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर बच्चों में उत्साह रहा। बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण के स्वरूप में पीले वस्त्र धारण करने के साथ ही मोरपंख एवं बांसुरी के साथ फोटो खिंचवाए। अभिभावकों ने सोशल मीडिया पर राधा-कृष्ण बने बच्चों के खूब फोटो अपलोड किए।

दिल्ली रोड स्थित एक पंप का निरीक्षण करते इंडियन ऑयल के अधिकारी- फोटो : SAHARANPUR

जन्माष्टमी पर सजा भूतेश्वर महादेव मन्दिर- फोटो : SAHARANPUR

न्माष्टमी पर सजा बालाजी धाम- फोटो : SAHARANPUR

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष नरेश कुमार स्वामी- फोटो : SAHARANPUR

राधा विहार सिद्घ महाकाली वैष्णवी मन्दिर में जन्माष्टमी पर ठाकुरजी का पूजन करते महाराज कालेंद्र?- फोटो : SAHARANPUR