फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   electricity department has negligence in Saharanpur, health deteriorated of woman after see bill of 13 lakhs

UP: विद्युत विभाग की गलती महिला पर पड़ी भारी, बिजली का बिल देख हुई बेहोश, अस्पताल में हालत नाजुक

Mon, 24 Apr 2023 07:32 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 24 Apr 2023 07:32 PM IST
सार

Saharanpur News : विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां एक घर पर 13.30 लाख का बिल भेज दिया गया, जिसे देखकर महिला मुखिया की हालत बिगड़ गई। महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई हैं। 

विज्ञापन
electricity department has negligence in Saharanpur, health deteriorated of woman after see bill of 13 lakhs
बिजली का बिल

विस्तार

बिजली के बिल की भारी रकम देखकर घर की महिला मुखिया बेहोश हो गई, जिसे उपचार के लिए उसके परिजनों ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। बताया गया कि महिला की हालत चितांजनक बनी हुई है।

विज्ञापन


सहारनपुर में तीतरो क्षेत्र के ग्राम भावसा निवासी हेम सिंह ने बताया कि उसके पिता धारा सिंह ने करीब चार साल पूर्व विद्युत विभाग से दो किलोवाट का घरेलू विद्युत कनेक्शन लिया था, जिसका कुछ समय तक बिलों का भुगतान किया जाता रहा लेकिन, आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते कुछ बिल बकाया हो गया। इसके बाद फरवरी 2023 में विभागीय कर्मचारियों ने उनके घर पर एक लाख 87 हजार का बिल भेज दिया।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि मार्च में ही बेरखेड़ी हिंदू बिजलीघर पर तैनात टीजीटू रमेश यादव ने उन्हें घर पर जाकर 10 लाख 92 हजार रुपये का विद्युत बिल का बकाया भुगतान करने का नोटिस थमा दिया, जिससें उपभोक्ता के होश उड़ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीएम योगी दौरा: पढ़िए मुख्यमंत्री के भाषण की 10 बड़ी बातें, कहा-ट्रिपल इंजन की सरकार से विकास को मिलेगी गति

आरोप है कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण ही अप्रैल में फिर से उपभोक्ता को 13 लाख 30 हजार रुपये बकाया बिल का नोटिस भेज दिया गया। विद्युत बिलों में लगातार अप्रत्याशित बढ़ोतरी को देखकर परिवार की महिला मुखिया तारादेवी बेहोश हो गई, जिसे पहले स्थानीय चिकित्सकों को दिखाया, जहां से उसे जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। 

यह भी पढ़ें: CM Yogi Visit: शामली में सीएम योगी के दिखे तल्ख तेवर, बोले- 'नो कर्फ्यू-नो दंगा, यूपी में सब चंगा'

पीड़ित ने बताया कि महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं मामले की जानकारी करने पर विद्युत उपखंड अधिकारी सतीश रावत ने बताया कि उपभोक्ता बिना मीटर के ही बिजली चला रहा था, मीटर रीडर की लापरवाही से उपभोक्ता का ज्यादा बिल निकल गया। उसे ठीक करा दिया गया है, अभी भी उपभोक्ता पर विभाग का ढाई लाख रुपये बकाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed