{"_id":"622ce1bf3a41f124391bb7f0","slug":"election-settled-could-not-solve-the-problem-of-passengers-saharanpur-news-mrt580255546","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव भी निपटा, नहीं हो सका यात्रियों की समस्या का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव भी निपटा, नहीं हो सका यात्रियों की समस्या का समाधान
विज्ञापन
सहारनपुर के अंबाला रोड़ पर सड़क पर खड़ी रोडवेज बसों में चढ़ती सवारी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी के कार्यों के तहत अंबाला रोड स्थित दिल्ली व गंगोह बस स्टैंड को नगर निगम द्वारा खाली कराए जाने के तीन सप्ताह और चुनाव निपटने के बाद भी यात्रियों की समस्या का समाधान नहीं हो सका है। 21 दिन बाद भी नए बस अड्डे का संचालन नहीं हो सका है। सड़क से ही बसों का संचालन हो रहा है। ऐसे में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, सड़कों पर बसें खड़े होने की वजह से जाम भी लग रहा है। होली पर्व के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने से उन्हें और ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
इस मामले को लेकर मंडलायुक्त लोकेश एम भी परिवहन निगम और नगर निगम के अधिकारियों को यात्रियों की समस्या का समाधान के निर्देश दे चुके हैं, लेकिन तीन सप्ताह बीतने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी है। नगर निगम द्वारा मानकमऊ में बनाए नए बस अड्डे को परिवहन निगम के अधिकारी यात्रियों को दिक्कत होने का हवाला देकर संचालित नहीं कर रहा है। इसलिए नई भूमि की तलाश की गई, लेकिन महानगर में बस अड्डे के लिए जगह नहीं मिल सकी है। ऐसे में कांशीराम कॉलोनी से दिल्ली की तरफ और रेलवे रोड पर सड़क से नकुड़ व गंगोह की तरफ जाने वाली बसों को संचालित किया जा रहा है। बसें घंटाघर की तरफ से घूमकर जा रही हैं, जिस वजह से अंबाला रोड, देहरादून रोड और रेलवे रोड पर जाम भी लग रहा है।
बोले यात्री व छात्राएं, उठा रहे मुसीबत
अंबाला रोड पर बस की इंतजार में खड़े यात्री अक्षय कुमार को करनाल जाना था। अक्षय ने कहा कि उन्हें आए दिन कार्य के सिलसिले में सफर करना पड़ता है, लेकिन अंबाला रोड स्थित बस स्टैंड खाली होने की वजह से दिक्कत उठा रहे हैं। जैन कॉलेज में पढ़ने वाली नकुड़ निवासी छात्रा रीना, सुरभि और हसनपुर निवासी मीनाक्षी का कहना है कि बस के इंतजार में रोजाना भटकना पड़ता है। कभी रेलवे रोड और कभी अंबाला रोड पर बस मिलती है। ऐसे में रोजाना परेशानी उठा रहे हैं। प्रशासन को जनता की समस्या से कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन
दो विभागों में ठनी, यह था मामला
बस अड्डे को लेकर नगर निगम और परिवहन निगम में ठनी हुई है, जिसको लेकर यात्रियों को परेेशानी उठानी पड़ रही है। दरअसल, स्मार्ट सिटी के तहत कॉम्पलैक्स बनाने को अंबाला रोड स्थित बस स्टैंड की अपनी भूमि को नगर निगम ने खाली कराया। इसकी जगह मानकमऊ में बस अड्डा बनाया गया, लेकिन वहां पर यात्रियों के लिए कोई सुविधा नहीं दी गई। परिवहन निगम ने यात्रियों को मानकमऊ तक पहुंचने अधिक पैसा खर्च करने का हवाला देकर बस अड्डा संचालित नहीं किया। इसके साथ ही दिल्ली की तरफ जाने वाली बसों का सर्किट हाउस की तरफ से निकालने में दिक्कत होने की बात कही। इसको लेकर दोनों विभागों में ठनी रही। मंडलायुक्त ने मामले के निस्तारण के निर्देश दिए, लेकिन फिर समस्या कोई हल नहीं निकला है।
यात्रियों की समस्या का जल्द समाधान होगा। महानगर में ही बस अड्डा बनाया जाएगा। इसके लिए भूमि तलाश की जा रही है। मानकमऊ से बस अड्डा संचालित करने में यात्रियों को होने वाली दिक्कतों से उच्चाधिकारियों व शासन को अवगत कराया जा चुका है। - जगदीश सिंह, एआरएम परिवहन निगम

सहारनपुर के अंबाला रोड पर सड़क पर खड़ी रोडवेज बसे- फोटो : SAHARANPUR

यात्री अक्षय- फोटो : SAHARANPUR

छात्रा रीना- फोटो : SAHARANPUR

छात्रा सुरभि- फोटो : SAHARANPUR

छात्रा मिनाक्षी- फोटो : SAHARANPUR