फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Election process of Saharanpur Lawyers Association starts today

सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया आज से शुरू

Sun, 13 Dec 2020 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
Election process of Saharanpur Lawyers Association starts today
सहारनपुर। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया सोमवार से नामांकन पत्रों की बिक्री के साथ शुरू होगी और मंगलवार से नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। चुनाव के लिए अधिवक्ताओं की मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इसमें 1391 अधिवक्ताओं को शामिल किया गया है। ये अधिवक्ता ही चुनाव मैदान में उतरने वाले उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे। नामांकन पत्रों की जांच के बाद 18 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा और 19 दिसंबर को मतगणना होगी। इसी दिन मतगणना का परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता केपी सैनी के मुताबिक एसोसिएशन के लिए अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सह सचिव और कोषाध्यक्ष के अलावा गवर्निंग काउंसिल के सदस्य सहित कुल 11 पदों के लिए चुनाव कराया जाएगा। इसके लिए जरूरी योग्यता और मानक की गाइड लाइंस पूर्व में ही जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन

इस चुनाव के लिए घोषित रूप से तो अभी अधिवक्ताओं के पैनल तय नहीं हुए हैं। लेकिन मुख्य रूप से ठाकुर बिशंबर सिंह गुट के अलावा दो अन्य खेमों के दावेदार सामने आ सकते हैं। संभावित दावेदारों ने सोशल मीडिया पर पैनल घोषित करते हुए अभी से समर्थन में मतदान की अपील शुरू कर दी है। दावेदारों की ओर से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने, वकीलों को अधिक सुविधाएं दिलाने, चैंबरों की बेहतर व्यवस्था करने, सुरक्षा के मुद्दे पर जरूरी कदम उठाने सहित अन्य तरह के दावे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed