{"_id":"57795c6f4f1c1b72027f9aa7","slug":"election-officials-who-are-preparing-percent-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव तैयारियों में जुटें अधिकारी ः डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव तैयारियों में जुटें अधिकारी ः डीएम
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 04 Jul 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
बैठक लेते डीएम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर डीएम ने कहा है कि अधिकारी एवं कर्मचारी अब पूरी तरह से चुनावी मोड़ में आ जाएं और तैयारियों में गंभीरता से जुट जाएं। जिसे जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे समय से पूरा करें। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी पवन कुमार रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में मतदान केंद्रों एवं निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा कर रहे थे।
उन्होंने एसडीएम, तहसीलदारों एवं बीएलओ सहित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव नजदीक हैं, तैयारियों के लिए समय काफी कम है। उससे पहले ईद और फिर कांवड़ मेले को भी संपन्न कराने में समय लगेगा।
इसलिए अधिकारी पूरी तरह से चुनावी मोड़ में आ जाएं। उन्होंने कहा कि निर्वाचक नामावलियों को शुद्ध कराए जाने का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने मतदान केंद्रों की सूची की समीक्षा की और लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कांवड़ मेले और ईद के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा व तहसीलदारों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करें।