फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Elder brother shoots younger brother during an argument, seriously injuring him

Saharanpur News: कहासुनी में बड़े भाई ने छोटे को मारी गोली, गंभीर घायल

Tue, 28 Oct 2025 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 28 Oct 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Elder brother shoots younger brother during an argument, seriously injuring him
छुटमलपुर। फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव कलालहटी में रविवार रात कहासुनी के बाद बड़े भाई फैजान ने छोटे भाई मोहसीन को तमंचे से गोली मार दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि घर के कामकाज और खर्च को लेकर अक्सर दोनों भाइयों में कहासुनी होती रहती थी। रात भी पहले दोनों भाइयों में गाली गलौज हुई। इसी दौरान मामला बढ़ने पर फैजान घर के अंदर गया और तमंचा लेकर बाहर निकला। जब तक कोई कुछ समझ पाता उसने मोहसीन को गोली मार दी। गोली मोहसीन की बाजू में लगी और वह लहूलुहान हो कर नीचे गिर पड़ा। गोली मारने के बाद आरोपी फैजान मौके से भाग गया। गोली चलने की घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को खबर की। पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से मोहसीन को फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया जहां से हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीओ सदर प्रिया यादव ने बताया कि आरोपी को कलालहटी जाने वाले रास्ते से पकड़ लिया गया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया तमंचा, खोखा और एक कारतूस बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed