फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Eight out of 15 complaints resolved

15 शिकायतों में से आठ का हुआ निस्तारण

Tue, 13 Sep 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Eight out of 15 complaints resolved
सहारनपुर। नगर निगम में मंगलवार को जन सुनवाई के दौरान टूटी नाली, बदहाल पार्क, अतिक्रमण आदि से संबंधित 15 शिकायतें दर्ज कराई गई। आठ शिकायतों का निस्तारण कराया गया। शेष के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देेश दिए गए।
विज्ञापन

नगर निगम स्थित सभागार में शुरू हुई जनसुनवाई में वार्ड दो साईं धाम एवं अमनपुरम निवासी राकेश कुमार शर्मा ने पार्क के सुंदरीकरण की मांग की। जिस पर क्षेत्रीय अवर अभियंता को स्थल का निरीक्षण कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। वार्ड 34 के प्रभाकर कौशिक व नीलम ने नाले का पानी उत्तर दिशा में प्रवाहित कराने की मांग की। ठेकेदार को नाली निर्माण का नोटिस निर्गत किया गया। चिलकाना रोड के नईम ने सड़क पर अवैध निर्माण की शिकायत की, जिस पर अतिक्रमणकर्ता को नोटिस भेजा गया। दिल्ली रोड स्थित आदर्श कॉलोनी निवासी पीके मित्तल ने भी नाली निर्माण के संबंध में प्रार्थनापत्र सौंपा। वार्ड 39 के पार्षद प्रदीप उपाध्याय ने अपने वार्ड में दस एलइडी लाइटें लगाने की मांग की। इसके अलावा भूमाफिया के कब्जे से जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए भी पार्षद ने प्रार्थनापत्र दिया। हयात कॉलोनी के मुदस्सर ने पुलिया निर्माण की मांग की। बैठक में अपर नगर आयुक्त राजेेश यादव सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed