फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Eight more Corona patients recover, discharged from hospital

कोरोना के आठ और मरीज ठीक, अस्पताल से मिली छुट्टी

Tue, 12 May 2020 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Eight more Corona patients recover, discharged from hospital
बेहट के मिर्जापुर स्थित ग्लोकल मेडिकल कॉलेज से ठीक हुए मरीजों को डिस्चार्ज करते डॉक्टर। - फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। कोरोना के आठ और मरीजों की दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जनपद में अब मात्र 33 कोरोना मरीज बचे हैं, जो उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

जनपद में अभी तक कुल 191 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं, जिनमें से 158 मरीज ठीक होकर अस्पतालों से छुट्टी पा चुके हैं। इनमें आठ मरीजों की रिपोर्ट मंगलवार को ही नेगेटिव आई। यह मरीज ग्लोकल यूनिवर्सिटी के कोविड-19 में भर्ती थे। कोविड-19 के इंचार्ज डॉ. कपिल देव ने बताया आठों मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। ठीक हुए मरीज सहारनपुर के खजूरतला, गंगोह के कुरैशियान, देवबंद, असम के रहने वाले हैं। छुट्टी के दौरान चिकित्सकीय स्टाफ ने तालियां बजाकर उनको अस्पताल से विदाई दी।
विज्ञापन

देवबंद में अब मात्र 15 मरीज
देवबंद। सहारनपुर जिले में कोरोना के सबसे अधिक मरीज देवबंद क्षेत्र से सामने आए थे। जिनमें से ज्यादातर मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। देवबंद के मरीजों की बात करें तो अब केवल 15 मरीज ही कोविड-19 में भर्ती हैं। मंगलवार को जिन आठ मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई। उनमें छह मरीज देवबंद के थे। उम्मीद है कि जल्द ही हॉटस्पॉट एरिया को खत्म कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed