फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Eight lakh rupees missing from warehouse of Police Station in Saharanpur

गजब मामला: कोतवाली के मालखाने से गायब हुए आठ लाख रुपये, कोर्ट के निर्देश पर जांच शुरू, इंचार्ज से होगी वसूली

Thu, 14 Jul 2022 08:23 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 14 Jul 2022 08:23 PM IST
सार

यूपी के इस जिले में एक गजब मामला सामने आया है। यहां कोतवाली के मालखाने से आठ लाख रुपये गायब हो गए। अब कोर्ट के निर्देश पर जांच शुरू की गई है। कोतवाली इंजार्च से वसूली हो सकती है।

विज्ञापन
Eight lakh rupees missing from warehouse of Police Station in Saharanpur
रुपये। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में कोतवाली सदर बाजार के मालखाने से गायब हुए आठ लाख 10 हजार रुपये के मामले की जांच अदालत के निर्देश पर पुलिस ने शुरू कर दी है। तत्कालीन मालखाना इंचार्ज अनिल कुमार को भी तलब किया है, जिनसे वसूली हो सकती है। 

विज्ञापन


कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने वर्ष 2009 में वैशाली विहार में एक मकान पर छापा मारा था। पुलिस ने दावा किया था कि मौके से जुआरी पकड़े गए हैं, जिनके पास से नौ लाख 500 रुपये बरामद हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में भी नौ लाख 500 रुपये बरामद होना ही बताया था। 
विज्ञापन


इस मामले में मेरठ की ब्रह्मपुरी कॉलोनी निवासी पूनम पत्नी मुकेश ने सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि पहले वह वैशाली विहार में रहते थे। आरोप लगाया कि पुलिस ने उसके पति को जुए के झूठे मामले में फंसाया है। पूनम का आरोप है कि घर से नौ लाख 500 रुपये भी पुलिस ने जबरन उठाए थे। पूनम ने न्यायालय से पैसा वापस कराए जाने की मांग की थी। कोर्ट ने मामले में पुलिस से जांच रिपोर्ट मांगी तो पता चला कि इनमें से आठ लाख 10 हजार की नकदी मालखाने से गायब है और दस्तावेजों में भी छेड़छाड़ की गई है। न्यायालय ने पुलिस को जांच के आदेश दिए थे। मामले की जांच सीओ द्वितीय (आईपीएस) प्रीति यादव कर रही है। पुलिस को इस मामले में कोर्ट में जवाब देना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Haji Yaqub: 30 मिनट में कुर्क हुई सौ करोड़ की मीट फैक्टरी, कार्टूनिस्ट पर 51 करोड़ के इनाम से विवादों में रहे थे याकूब

एसएसपी डॉ. विपिन टाडा का कहना है कि जांच चल रही है। छानबीन में अगर स्पष्ट हुआ कि तत्कालीन मालखाना इंचार्ज ने नकदी गायब की है तो रिकवरी की जाएगी। अगर पैसा न जमा कराया तो रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed