{"_id":"65009b1367b57ef612055a8a","slug":"dumper-laden-with-sand-collides-with-a-tree-driver-dies-two-injured-including-operator-saharanpur-news-c-34-1-smrt1024-1503-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पेड़ से टकराया रेत से लदा डंपर, चालक की मौत, परिचालक सहित दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पेड़ से टकराया रेत से लदा डंपर, चालक की मौत, परिचालक सहित दो घायल
विज्ञापन
बिलासपुर में हुआ हादसा, हादसे के वक्त परिचालक चला रहा था डंपर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद/तलहेड़ी बुजुर्ग। खेड़ामुगल क्षेत्र के बिलासपुर गांव में रेत से लदा डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि परिचालक सहित दो लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बचीटी गांव निवासी इलियास का 25 वर्षीय पुत्र मोइन डंपर चलाता है, जबकि नागल थानाक्षेत्र के कोटा गांव निवासी छोटा डंपर पर परिचालक है। मंगलवार की सवेरे पांच बजे दोनों सुंदरपुर से रेत भरकर झबरेड़ा मार्ग से होते हुए उत्तराखंड जा रहे थे। जैसे ही वह बिलासपुर गांव के समीप पहुंचे डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े आम के पेड़ से टकरा गया। इसमें मोइन और छोटा सहित डंपर में बैठा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। राहगीरों से जानकारी मिलने पर तलहेड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को बाहर निकाल कर नागल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मोइन को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल छोटा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चौकी इंचार्ज विपिन मलिक ने बताया पूछताछ में पता चला की हादसे के वक्त डंपर को परिचालक चला रहा था, जबकि चालक मोइन सो रहा था। परिजनों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई से इंकार किया है। जिसके चलते शव को उनके सुपुर्द कर दिया गया।