{"_id":"63260a903c422923c6559974","slug":"drivers-operating-buses-without-uniform-saharanpur-news-mrt605710368","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना वर्दी के बसों का संचालन कर रहे चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना वर्दी के बसों का संचालन कर रहे चालक
विज्ञापन
दिल्ली रोड पर बिना वर्दी के बस चलाते रोडवेज चालक
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। रोडवेज बस चालक और परिचालकों के लिए ड्रेस कोड अनिवार्य है, लेकिन कुछ चालक-परिचालक बिना वर्दी के ही बसों का संचालन कर रहे हैं। चालक के लिए खाकी और परिचालक के लिए ग्रे रंग की ड्रेस निर्धारित की गई है।
परिवहन निगम परिक्षेत्र में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, खतौली, शामली, छुटमलपुर और गंगोह डिपो आते हैं। इन डिपो से करीब 591 बसों का संचालन होता है। हाल ही में रोडवेज के चालक-परिचालकों को नई यूनिफार्म तैयार कराने के लिए 1800-1800 रुपये दिए गए हैं। यूनिफार्म तैयार करा ली गई, लेकिन कुछ चालक और परिचालक हैं, जो बिना यूनिफार्म के ही बसों का संचालन कर रहे हैं। जिससे उनकी पहचान नहीं होती।
परिवहन निगम परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि चालक-परिचालकों को ड्रेस बनवाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इन्हें ड्रेस पहनकर ही बस का संचालन करना है। यदि कोई चालक व परिचालक बिना ड्रेस के बसें चला रहे हैं तो इसकी जांच कराई जाएगी। यदि कोई चालक-परिचालक ड्रेस कोड का पालन नहीं करता और बिना ड्रेस पहने ड्यूटी करता है तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा।

दिल्ली रोड पर बिना वर्दी के बस अड़डे वर बस चलाते रोडवेज बस चालक- फोटो : SAHARANPUR