{"_id":"68f13c440b5bc2a2a2031a04","slug":"drivers-are-leaving-their-jobs-due-to-license-suspension-brit-chawla-saharanpur-news-c-30-1-sha1007-161114-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइसेंस निलंबन होने से चालक छोड़ रहे काम : ब्रित चावला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइसेंस निलंबन होने से चालक छोड़ रहे काम : ब्रित चावला
Fri, 17 Oct 2025 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 17 Oct 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन से जुड़े ट्रांसपोर्टरों ने आरटीओ चौक स्थित कार्यालय पर बैठक की। ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि चालकों के लाइसेंस निलंबन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसकी वजह से चालक काम छोड़कर दूसरे राज्यों में जाने को मजबूर हैं।
एसोसिएशन अध्यक्ष ब्रित चावला ने कहा कि चेकिंग के दौरान कई बार अधिकारी बिना स्पष्ट कारण चालान कर देते हैं, जबकि चालकों के पास वैध लाइसेंस मौजूद होते हैं। कार्रवाई से वाहन चालक परेशान होकर ट्रक ड्राइविंग छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। ट्रांसपोर्टरों की मांग है कि चेकिंग की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए।
उन्होंने कहा कि लाइसेंस निलंबन से चालक अपना काम छोड़ चुके हैं। अन्य राज्यों में जाने के लिए मजबूर हैं। समस्याओं के समाधान के लिए राज्य स्तर पर कार्यशाला होनी चाहिए। इसमें परिवहन विभाग के अधिकारी, प्राइवेट ड्राइविंग लाइसेंस संस्थान और ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े सभी पक्ष शामिल हों। मुजफ्फरनगर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष योगेंद्र तायल, शामली अध्यक्ष मोहम्मद गुफरान, चौधरी गजेंद्र सिंह, निशा साहनी, शाहिद, संजीव सिंह आदि रहे।