फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dressed in schools, tree, cut the cake

स्कूलों में सजे क्रिसमस ट्री, केक भी काटा

Sat, 24 Dec 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 24 Dec 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Dressed in schools, tree, cut the cake
स्कूल में बच्चे बने सांता क्लाज। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में क्रिसमस-डे पर्व के उपलक्ष्य में शुक्रवार को अनेक स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित हुए। स्कूलों में क्रिसमस ट्री सजाने के साथ ही केक भी काटे गए। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


रसूलपुर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में क्रिसमस-डे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्य एके मोहन ने विद्यार्थियों को क्रिसमस की बधाई देते हुए क्रिसमस के बारे में बताया। इस दौरान कक्षाओं में केक काटे गए।
विज्ञापन


बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। स्कूल की ओर से बच्चों को उपहार बांटे गए। बजाज इंटरनेशनल स्कूल में क्रिसमस-डे मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इस दौरान सुषमा बजाज, सौरभ बजाज, मधुर बजाज, मोहक बजाज, अनु बजाज, कीर्ति बजाज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्रनगर स्थित आशा मॉडर्न स्कूल में क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया गया। बच्चों को टॉफी और बिस्कुट बांटे गए। प्रधानाचार्य दिव्य जैन ने बताया कि शनिवार को स्कूल नर्सरी और केजी के बच्चों को घुमाने लेकर जाएगा।


इस दौरान आशा जैन, स्वाति जैन, रूचिता कुमार, आके शर्मा आदि थे। माउंट लिटरा जी स्कूल में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान क्रिसमस डेकोरेशन कंपीटीशन हुआ, जिसमें विवेक, गुरलीन सड़ाना और मैनपाल की टीम विजेता बनी। बचपन प्ले स्कूल और दिल्ली पब्लिक स्कूल में भी कार्यक्रम आयोजित हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed