फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dr. Mukesh Kumar becomes President of the Provincial Medical Services Association.

Saharanpur News: प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष बने डॉ. मुकेश कुमार

Wed, 09 Sep 2026 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 09 Sep 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Dr. Mukesh Kumar becomes President of the Provincial Medical Services Association.
सहारनपुर। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की जनपदीय कार्यकारिणी के चुनाव में डिप्टी सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी डॉ. कपिल देव को 27 मतों से हराया है। सचिव पद पर डॉ. कुणाल जैन व डॉ. आशीष कुमार वित्त सचिव पद पर निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

मंगलवार को महिला अस्पताल के सभागार में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के चुनाव का मतदान सुबह 10 बजे शुरू हुआ। एसबीडी जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, टीबी अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने अपने मत का प्रयोग किया। चुनाव में कुल 95 मतपत्र जारी किए गए थे, जिनमें से 86 मतपत्रों का इस्तेमाल हुआ। सभी 86 मतपत्र वैध पाए गए।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर डिप्टी सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार को 56, डॉ. कपिल देव को 29 मत मिले, जबकि डॉ. गजेंद्र सिंह को एक मत प्राप्त हुआ। अध्यक्ष पद पर डॉ. मुकेश कुमार ने 27 मतों से जीत दर्ज की। सचिव पद पर डॉ. कुणाल जैन को 67 मत मिले, जबकि डॉ. वीरेंद्र भट्ट को 19 मत प्राप्त हुए। डॉ. कुणाल जैन 48 मतों के अंतर से विजयी घोषित किए गए। वित्त सचिव पद पर डॉ. आशीष कुमार को 32 मत मिले और उन्होंने डॉ. विजेंद्र सिंह को 16 मतों से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि उपाध्यक्ष (मुख्यालय) पद पर डॉ. मनु तनेजा, उपाध्यक्ष (सामान्य) पद पर डॉ. विकास पाल और उपाध्यक्ष (महिला) पद पर डॉ. दीपिका सिंह एक-एक प्रत्याशी होने के कारण निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। सदस्य केंद्रीय कार्यकारिणी के पद पर डॉ. सूर्य प्रकाश गंगवार भी निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस दौरान केंद्रीय पर्यवेक्षक डॉ. जावेद हुसैन, डॉ. रामनिवास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed