फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Download admit card from MSU website

एमएसयू की वेबसाइट से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

Thu, 16 Jun 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Download admit card from MSU website
एमएसयू की वेबसाइट से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
विज्ञापन

सहारनपुर। एमएसयू (मां शाकंभरी विश्वविद्यालय) की वार्षिक परीक्षाएं 20 जून से शुरू हो रही हैं। संबंधित परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.mitsuniversity.ac.in पर दिए गए लिंक से 16 जून से डाउनलोड किए जा रहे हैं। कुलसचिव ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने से पहले प्रवेश पत्र पर अंकित दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा है।

कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि विश्वविद्यालय की एमए (व्यक्तिगत), एमकॉम (व्यक्तिगत), बीएड, बीपीएड, बीएससी (माइक्रोबायोलॉजी), बीएससी (बायो टेक्नोलॉजी), बीएससी (पीई, एचई और स्पोर्ट्स), बीएफए और बीएलएड की वार्षिक परीक्षाएं 20 जून से शुरू होनी हैं, जिनकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर भी तैयारी पूर्ण है। उक्त परीक्षाओं से संबंधित परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। प्रवेश पत्र पर परीक्षा संबंधी तमाम दिशा-निर्देश दिए गए हैं। परीक्षार्थियों को चाहिए कि वह समय से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर दिशा निर्देशों को पढ़ लें और उन्हीं के अनुरूप परीक्षा देने के लिए अपने केंद्र पर पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed