फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Doctors' leave cancelled, will be on call for 24 hours today

Saharanpur News: डॉक्टरों की छुट्टी रद्द, आज 24 घंटे रहेंगे ऑनकाल

Tue, 03 Mar 2026 11:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 03 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Doctors' leave cancelled, will be on call for 24 hours today
सहारनपुर। फाग पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। चिकित्सकों की छुट्टी निरस्त कर दी गई है। जिला अस्पताल समेत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 24 घंटे सेवाएं चालू रहेगी। डॉक्टर ऑनकाल रहेंगे। बेड आरक्षित कर लिए गए हैं। सड़क हादसों में घायलों को तुरंत इलाज मिलेगा।
विज्ञापन

फाग पर दुर्घटनाएं व सड़क हादसे अधिक हाेते हैं। ऐसी किसी अप्रिय घटना की आशंका को लेकर जिले में होली के पर्व पर चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। बुधवार को मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, जिले की सभी सीएचसी, पीएचसी सहित नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट पर रखा गया है। होली के दिन ओपीडी बंद रहेगी, लेकिन इमरजेंसी सेवाओं को चालू रखा जाएगा। चिकित्सक इमरजेंसी में आने वाले मरीजों का इलाज करेंगे। दवाओं का पर्याप्त इंतजाम किया गया है। एसबीडी जिला अस्पताल के सर्जिकल, हड्डी, मेडिकल, ईएनटी और ट्रामा वार्ड में बेड आरक्षित किए गए हैं। इनके अलावा नेत्र रोग विशेषज्ञ, ईएनटी, फिजिशियन, त्वचा रोग विशेषज्ञ और सर्जन की ड्यूटी लगाई गई है। अस्पताल आने पर घायलों को तुरंत इलाज मिलेगा। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन

उधर, एसबीडी जिला अस्पताल के कार्यवाहक प्रमुख अधीक्षक डॉ. रवि प्रकाश का कहना है कि अस्पताल पूरी तरह से तैयार है। बेड आरक्षित करने के साथ-साथ डॉक्टरों की ड्यूटी भी निर्धारित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed