{"_id":"584460394f1c1be221a8665e","slug":"do-not-meet-the-demands-of-the-movement-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें पूरी न करने पर आंदोलन की चेतावनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें पूरी न करने पर आंदोलन की चेतावनी
अमर उजाला / ब्यूरो/ सहारनपुर
Updated Sun, 04 Dec 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
सोना अर्जुनपुर में आयोजित सम्मेलन में मौजूद यूनिटेक के वर्कर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानौता। मांगों व समस्याओं के निराकरण को लेकर यूनिटेक मशीन्स कर्मचारी महासंघ द्वारा हिंद मजदूर सभा के नेतृत्व में आयोजित सम्मेलन में एकजुट होकर संघर्ष करने पर बल दिया गया।
रविवार को क्षेत्र के ग्राम सोना अर्जुनपुर स्थित सिद्धपीठ ग्राम सभा स्थल पर यूनिटेक मशीन्स कंपनी के मजदूरों के सम्मेलन में दिल्ली से आए मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र चौहान ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल मजदूरों के हितों की रक्षा व उनकी मांगों के लिए लड़ाई लड़ना है। मजदूरों को अपनी ताकत को पहचानते हुए अपने हक की लड़ाई लड़नी होगी।
यूनिटेक मजदूर संघ के अध्यक्ष जसवंत सिंह व महासचिव अमित कुमार ने कहा कि सभी मजदूरों को मास्टरोल में शामिल किया जाए, वेजबोर्ड के अनुसार प्रतिदिन दिहाड़ी 214 रुपये के स्थान पर 300 रुपये और दीपावली बोनस भी दिया जाए। कंपनी मालिक द्वारा बोनस 30 नवंबर तक दिए जाने का वादा किया गया था लेकिन अभी तक नहीं दिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि उनकी इन मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो मजदूर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इसके लिए सभी मजदूर संघ के बैनर तले एकजुट होकर संघर्ष करेंगे।
इस दौरान ग्राम प्रधान धर्मपाल सिंह, राजकुमार सिंह, चंद्रवीर सिंह, कुलदीप, संजय पंवार, गोपाल, तिरसपाल, अजनीश पंवार, नेत्रपाल, धर्मसिंह पंवार, धनपाल पंवार, बीरसिंह, अमित सैनी, रूपचंद आदि वर्कर उपस्थित रहे।