{"_id":"5877c9634f1c1b7f1fba7d2b","slug":"dm-of-the-ssp-in-jail-raid","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम, एसएसपी का जेल में छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम, एसएसपी का जेल में छापा
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 13 Jan 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
जेल का निरीक्षण कर बाहर आते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में जिलाधिकारी शफकत कमाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भारत सिंह यादव ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार को सुबह लगभग साढ़े 10 बजे जिला कारागार में छापा मारा।
जिससे हड़कंप मच गया। जेल की बैरकों को खंगाल डाला गया, बंदियों की तलाशी ली गई, लेकिन कुछ भी हाथ नहीं आया। सुबह लगभग साढ़े 10 बजे डीएम शफकत कमाल एवं एसएसपी भारत सिंह यादव अपने साथ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को साथ लेकर जिला कारागार पर छापा मारा।
इससे जेल में हड़कंप मच गया। जेल प्रशासन में भी खलबली मच गई। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने एक के बाद एक करके बैरकों को खंगालना शुरू किया। सभी बैरकों को छान मारा। उसके बाद बंदियों की तलाशी का अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
सभी बंदियों की तलाशी ली गई, उनके सामान की चेकिंग की गई, लेकिन कहीं भी कुछ आपत्तिजनक सामग्री छापामार टीम के हाथ नहीं लग सकी। जिससे कारागार प्रशासन के अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
उधर, मिलाई वाले स्थान पर अब सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। एसएसपी भारत सिंह यादव ने जेल प्रशासन को इस संबंध में दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि मिलाई के दौरान कहीं कोई आपत्तिजनक वस्तुओं का आदान प्रदान तो नहीं हो रहा है।
किसी बंदी द्वारा जेल में रहते हुए बाहर कोई घटना के लिए तो नहीं कहा जा रहा है। बंदियों के आचार और व्यवहार पर भी इससे नजर रखी जा सकेगी।