फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   District Panchayat will build 20 roads with hot mix

20 सड़कें हॉट मिक्स से बनाएगी जिला पंचायत

Sat, 28 Nov 2020 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat will build 20 roads with hot mix
सहारनपुर। गुणवत्ता सुधारने के लिए जिला पंचायत हॉटमिक्स से सड़क निर्माण कराएगी। इसके लिए जिले की 20 सड़कों को चिह्नित कर स्वीकृति के लिए शासन को भेज दिया है। इसमें नई सड़कों के साथ ही कुछ सड़कें गड्ढा मुक्त भी कराई जाएंगी।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने प्रदेश की सभी जिला पंचायतों को इस बावत पत्र भेजकर हॉट मिक्स से बनाने के लिए सड़कों का चयन करने का निर्देश दिया था। इसके बाद 20 सड़कों की सूची स्वीकृति के लिए शासन को भेज दिया गया है। इनमें देवबंद के ग्राम सधारणपुर के मौजा रसूलपुर में रणसूरा मार्ग, ऊंचा गांव-जहीरपुर मार्ग से राज्जुपुर की ओर, फुलास अकबरपुर से देवबंद-बरला मार्ग, ब्लाक नानौता के ग्राम गाडेवाला में मुख्य मार्ग की ओर, ब्लाक पुंवारका के ग्राम कलाहटी से उत्तराखंड की सीमा की ओर, ब्लाक रामपुर मनिहारान के ग्राम सहजी से ग्राम मियानगी की ओर, ब्लाक नागल के ग्राम पनियाली कासिमपुर से ग्राम गंझेड़ी संपर्क मार्ग, ब्लाक बलियाखेड़ी के ग्राम बेलड़ा जुनारदार से ग्राम पाडली की ओर और ब्लाक मुजफराबाद के ग्राम मुसैल से बेहड़ा मार्ग की ओर लेपन कार्य शामिल हैं। वहीं ब्लाक पुंवारका के ग्राम नवादा से मुगलमाजरा की ओर, ब्लाक नागल के ग्राम खेड़ा मुगल-डांकोवाली मार्ग से ग्राम डंधेड़ा की ओर लेपन कार्य को चिह्नित किया गया है। इसके अलावा आठ सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाएगा। इनमें ब्लाक सरसावा के ग्राम कल्याणपुर से सरसावा हुसैनपुर मार्ग, ग्राम इस्माइलपुर से अपलाना रोड की ओर, ग्राम पठेड़ से कांसेपुर मार्ग पर दभेड़ा की ओर, ब्लाक बलियाखेड़ी के ग्राम रजापुर ककराला से नवादा संपर्क मार्ग, ग्राम मल्हीपुर आंबेडकर नगर से चुनैटी गाड़ा मार्ग, गंगोह के ग्राम जेहरा से दूधला, डूभर किशनपुर मार्ग, मुजफ्फराबाद के ग्राम लंढौरा-पूजनेकी मार्ग और नानौता के भारी दीनदारपुर-भावसी से बेरखेड़ी मार्ग को गड्ढा मुक्त करने का प्रस्ताव है। जिला पंचायत की अपर मुख्य अधिकारी डॉ. सुमन लता ने बताया कि प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed