फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   District Panchayat Election: Sangeeta Devi won by 367 votes

जिला पंचायत चुनाव: संगीता देवी रहीं 367 वोटों से विजयी

Fri, 05 Aug 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat Election: Sangeeta Devi won by 367 votes
सहारनपुर। जिला पंचायत के वार्ड नंबर- 43 के सदस्य पद के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में संगीता देवी ने 3461 वोट पाकर जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी वर्तिक पुंडीर को 367 वोटों से हराया। वर्तिक को 3094 वोट प्राप्त हुए। वहीं सपा समर्थित आशा लता 2801 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को हसनपुर स्थित गौरी शंकर इंद्रपाल सिंह इंटर कॉलेज में हुई जिला पंचायत के वार्ड संख्या- 43 के सदस्य पद के लिए मतगणना हुई। इस वार्ड के लिए नौ प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हुई करीब साढे़ चार बजे तक चली। सुनहैटी खड़खड़ी निवासी संगीता देवी ने जीत हासिल की। वे अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी वर्तिक पुंडीर से 367 वोटों से आगे रहीं। तीसरे स्थान पर आशा लता रहीं। उन्हें 2801 मत प्राप्त हुए। आशा लता इस वार्ड से एक बार जिला पंचायत सदस्य भी रह चुकी हैं। निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि संगीता देवी ने जिला पंचायत के वार्ड संख्या 43 के सदस्य पद पर निर्वाचित हुई हैं।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था रही चॉक चौबंद
सहारनपुर। मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चॉक चौबंद रही। बड़ी संख्या मेें पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। कोतवाली सदर के प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह अन्य पुलिस अधिकारियों एवं सिपाहियों के साथ मौके पर डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा को ले डूबी गुटबाजी
- इमरान मसूद और आशु मलिक की प्रतिष्ठा लगी थी दांव पर
- दोनों गुटों के प्रत्याशियों को मिली हार
सहारनपुर। जिला पंचायत सदस्य के उप चुनाव में समाजवादी पार्टी की गुटबाजी खुलकर सामने आई। सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक इमरान मसूद, निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. रागिब अंजुम और विधान परिषद सदस्य शाहनवाज खान ने आशा लता का नामांकन कराया था। इसके बाद सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने अवनीश कुमार त्यागी को सदस्य पद का प्रत्याशी घोषित किया। अवनीश त्यागी का नामांकन सपा के सहारनपुर देहात से विधायक आशु मलिक के गुट ने कराया। इनके साथ रालोद के जिलाध्यक्ष राव केसर भी रहे। नामांकन के बाद दोनों प्रत्याशियों को लेकर सपा की गुटबाजी मुखर हो गई। दोनों गुटों ने अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए जमकर चुनाव प्रचार किया। इमरान मसूद ने प्रचार के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर विधायक आशु मलिक, पूर्व विधायक मसूद अख्तर पर जमकर निशाना साधा। इमरान मसूद और आशु मलिक की बयानबाजी के वीडियो वायरल होते रहे। चुनाव में दोनों की प्रतिष्ठा दांव पर थी, मगर दोनों गुटों के प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा। यदि सपा के नेता एकजुट होकर किसी एक प्रत्याशी को चुनाव लड़ाते तो उनका उन्हें जीत हासिल हो सकती थी। उनके दोनों प्रत्याशियों को 4371 वोट मिले, जबकि 3461 वोट लेकर संगीता देवी ने जीत हासिल की।
जिपं के वार्ड संख्या-43 में प्रत्याशियों को मिले मत
प्रत्याशी मत
संगीता देवी 3461
वर्तिक पुंडीर 3094
आशा लता 2801
मोहम्मद बिलाल 1573
अवनीश त्यागी 1570
घनश्याम 1227
सर्वेश कुमार 1309
सुधीर कुमार 645
सुमित कुमार 2618
नोट: निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार।

गौरी शंकर इंटर कॉलेज में मतगणना के लिये मतपेटिया लेजाते कर्मी

गौरी शंकर इंटर कॉलेज में मतगणना के लिये मतपेटिया लेजाते कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed