फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dispute over treatment costs, assault on female doctor, vandalism at the hospital.

Saharanpur News: इलाज के खर्च पर विवाद, महिला डॉक्टर से मारपीट, अस्पताल में तोड़फोड़

Thu, 10 Sep 2026 01:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Dispute over treatment costs, assault on female doctor, vandalism at the hospital.
- थाना जनकपुरी क्षेत्र में एक निजी अस्पताल का मामला, चार पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र के प्रकाशपुरम स्थित जगवती अस्पताल में बच्ची के इलाज के खर्च को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि मरीज के परिजनों ने महिला चिकित्सक के साथ गाली-गलौज करते हुए लात-घूसों से मारपीट की। अस्पताल में तोड़फोड़ भी की गई। कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर महिला डॉक्टर को बचाया। इस मामले में पुलिस ने चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
प्रकाशपुरम निवासी डॉ. रजनीश कुमार ने जनकपुरी थाने में दी तहरीर में बताया कि पत्नी डॉ. शबाना बानो उर्फ रानी जगवती अस्पताल में मरीजों का उपचार करती हैं। अस्पताल में पंडौली निवासी तब्बसुम पत्नी प्रवेज भर्ती थी। प्रसव के बाद बच्ची की हालत को देखते हुए उसे बाल रोग विशेषज्ञ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि सात सितंबर बच्ची के इलाज में हुए खर्च को लेकर उसके परिजनों और महिला चिकित्सक के बीच कहासुनी हुई।
विज्ञापन

चिकित्सक ने परिजनों से इलाज में आया खर्च जमा करने के लिए कहा। आरोप है कि इसी बात पर प्रवेज, शहनूर व शबनम और साढ़ू गुलशेर ने महिला डॉक्टर से गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान अस्पताल का सामान भी टूट गया। महिला डॉक्टर की आवाज सुनकर कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया। जांच अधिकारी उप निरीक्षक शिवराज तोमर ने बताया कि तहरीर पर शबाना, शहनूर, गुलशेर और प्रवेज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed