फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dispute on government land, corporation's team reached

सरकारी जमीन पर विवाद, निगम की टीम पहुंची

Mon, 19 Oct 2020 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Dispute on government land, corporation's team reached
खलासी लाइन स्थित भूखंड का मामला, नगरायुक्त के निर्देश पर पहुंची टीम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। खलासी लाइन स्थित सरकारी जमीन पर निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना मिलते ही नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने टीम मौके पर भेजी। निगम के अधिकारियों ने मौके पर जाकर निर्माण रुकवा दिया।
खलासी लाइन क्षेत्र में करीब 10 बीघा जमीन है। नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि उक्त भूमि राज्य सरकार के नाम दर्ज है। जमीन के कुछ हिस्से पर निर्माण भी हैं, जो करीब 50 वर्ष से अधिक पुराने बताए जा रहे हैं। एक व्यक्ति पुरानी दुकान को तोड़कर निर्माण कर रहा है, जिस पर दूसरे व्यक्ति को आपत्ति है। नगरायुक्त के निर्देश पर सोमवार को निगम की टीम मौके पर पहुंची। निर्माणकर्ता के पास आवंटन पत्र मिला, मगर निर्माण रुकवा दिया गया।
विज्ञापन

खलासी लाइन क्षेत्र में सरकारी भूखंड पर निर्माण को लेकर दो लोगों में विवाद है। नगरायुक्त के निर्देश पर मौके पर जाकर दोनों पक्षों से बात की गई है। फिलहाल निर्माण रुकवा दिया गया है। यथा स्थिति बनाए रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनय कुमार शर्मा, संपत्ति अधिकारी, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed