फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dismissed constable and electrician filed petition in High Court

Saharanpur News: बर्खास्त सिपाही और इलेक्ट्रीशियन ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका

Fri, 13 Dec 2024 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 13 Dec 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Dismissed constable and electrician filed petition in High Court
सहारनपुर। मुजफ्फरनगर के फुगाना निवासी बर्खास्त सिपाही और रुड़की निवासी इलेक्ट्रीशियन ने गैंगस्टर के मामले में हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। दोनों को पिछले दिनों गैंगस्टर के मामले में तीन-तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई थी। इस मामले में दोनों ने अधिवक्ता के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर इंसाफ मांगा है।
विज्ञापन

दरअसल, पिछले दिनों विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट की अदालत ने फुगाना निवासी बर्खास्त सिपाही सतेंद्र मलिक और रुड़की निवासी नरेंद्र गिरि को सजा सुनाई थी। इनके अधिवक्ता ने अदालत में दावा किया था कि वर्ष 2002 में थाना जनकपुरी और देहात कोतवाली में तैनात रहे निरीक्षक ने कई मामलों में सतेंद्र मलिक को षड्यंत्र के तहत फंसा दिया था, जिसके बाद सतेंद्र को पुलिस महकमे से बर्खास्त कराया गया था।
विज्ञापन

इसी तरह वर्ष 2002 में ही टोडरपुर पुलिस चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक बिजली से संबंधित अपने कार्य इलेक्ट्रीशियन नरेंद्र गिरि निवासी रुड़की से कराता था। दरोगा का देहात कोतवाली में स्थानांतरण हो गया था। नरेंद्र ने दरोगा से उसके द्वारा किए कार्यों के रुपये मांगे थे। इसी दौरान जनता रोड पर एक व्यक्ति को गोली मारी गई थी, जिसमें उस व्यक्ति की जान बच गई थी। दरोगा ने रुपये देने को नरेंद्र को देहात कोतवाली बुलाया था। आरोप है कि रातभर नरेंद्र के थाने बैठाए रखा और गोलीकांड केस में नाम खोलते हुए सतेंद्र मलिक को गिरोह सरगना बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के खिलाफ कई मामले दर्ज किए थे। सतेंद्र और नरेंद्र सभी मामलों में बरी हो चुके हैं। गैंगस्टर के मामले में दोनों को सजा हुई है। इसी मामले के खिलाफ दोनों ने हाईकोर्ट अधिवक्ता के माध्यम से याचिका दायर की है।
आरोप लगाया है कि षड्यंत्र और रंजिश के तहत पुलिसकर्मियों ने उन्हें फंसाया है। दोनों ने हाईकोर्ट से मामला खत्म करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed