Saharanpur: जांच में पाए गए दोषी, राष्ट्रपति की संस्तुति पर CPPRI के निदेशक निलंबित, पढ़िए क्या है पूरा मामला
Saharanpur News : सहारनपुर में सीपीपीआरआई के निदेशक को निलंबित कर दिया है। जांच में दोषी पाए जाने के बाद यह कार्रवाई हुई। बताया गया कि राष्ट्रपति की संस्तुति पर निदेशक को निलंबित किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की विजिलेंस जांच में दोषी पाए जाने पर सहारनपुर में सीपीपीआरआई के निदेशक को निलंबित कर दिया है। उन पर सरकारी कार्यों में अनियमितता और महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। उन पर यह कार्रवाई राष्ट्रपति की संस्तुति के बाद हुई है।
पेपर मिल रोड स्थित सेंट्रल पल्प एंड पेपर रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीपीपीआरआई) है। यहां 2021 से निदेशक के पर तैनात एमके गुप्ता चले आ रहे हैं। निदेशक पर महिला व पुरुष कर्मियों ने दुर्व्यवहार, सरकारी कार्यों में अनियमितता का आरोप था। उनकी शिकायत मंत्रालय में भी की गई। लगातार शिकायत आने के बाद मंत्रालय ने जांच के लिए विजिलेंस टीम को लगाया। विजिलेंस टीम ने निदेशक पर लगे आरोपों की जांच की और रिपोर्ट तैयार कर मंत्रालय को सौंपी थी। इसमें निदेशक दोषी पाए गए। जिसके बाद उन पर निलंबन की कार्रवाई करने के लिए विजिलेंस ने राष्ट्रपति को प्रारंभिक रिपोर्ट के साथ पत्र लिखकर संस्तुति मांगी।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: बेटी चीखती रही पर पिता करता रहा ताबड़तोड़ वार, टूट गई सांसों की डोर, बोला- इज्जत के खातिर मार डाला
संस्तुति मिलने के बाद निदेशक एमके गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है। उनके स्थान पर अभी किसी की तैनाती नहीं हुई है। चर्चा है कि वरिष्ठता के आधार पर निदेशक पद पर नई तैनाती की जाएगी।
यह भी पढ़ें: प्यार का खौफनाक अंत: कातिल पिता ने बताई वारदात की पूरी कहानी, कैसे बनाया हत्या का प्लान? पूछताछ में सबकुछ उगला