{"_id":"654697e247dbd4fbf7089db3","slug":"dharna-begins-at-daya-sugar-mill-demanding-payment-of-dues-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-12565-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बकाया भुगतान की मांग को लेकर दया शुगर मिल पर धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बकाया भुगतान की मांग को लेकर दया शुगर मिल पर धरना शुरू
Sun, 05 Nov 2023 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 05 Nov 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
गागलहेड़ी। बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के किसानों के साथ दया शुगर मिल पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि भुगतान मिलने तक धरना जारी रहेगा।
शनिवार को दया शुगर मिल में धरना देते हुए किसानों ने कहा कि मिल प्रशासन हमेशा से ही अपनी मनमर्जी करता आया है। भाकियू तोमर के मंडल अध्यक्ष हाजी अब्बास ने कहा कि प्रदेश सरकार का आदेश है कि 14 दिन के अंदर गन्ना भुगतान होगा। फिर किसानों के बकाया गन्ना भुगतान करने में देरी क्यों। उन्होंने कहा कि जब तक बकाया लगभग 40 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं होगा तब तक धरना समाप्त नहीं होगा। भाकियू तोमर जिला अध्यक्ष राव सलीम ने कहा कि मिल तत्काल किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान करे। अध्यक्षता करते हुए यशपाल पंडित ने कहा कि अबकी बार किसान मिल प्रशासन के झूठे बहकावे में आने वाले नहीं हैं। धरना देने वालों में चंदन सिंह राणा, जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र सैनी, राव जान मोहम्मद, राव अखलाख, जिला सचिव योगेंद्र, सुशील सैनी, आनंद कुमार, समीर, ललित कुमार, राजेन्द्र, शहजाद अली मौजूद रहे।