गंगोह (सहारनपुर) श्री बालाजी जन्मोत्सव पर आयोजित जागरण में विख्यात भजन गायकों ने अपनी मधुर आवाज में गाए भजनों से श्रद्धालुओं को देर रात तक बांधे रखा। बड़ी संख्या में नगर और देहात से आए श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाकर धर्म लाभ उठाया।
श्री बालाजी धाम सेवा समिति के तत्वावधान में मोहल्ला कानून गोयान स्थित होली चौक प्रांगण में रविवार रात जागरण आयोजित किया गया। विधिवत उद्घाटन विधायक कीरत चौधरी ने दिव्य ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया। इससे पूर्व प्रदीप गोयल, अर्पित गोयल ने 108 दीपक प्रज्ज्वलित किए। सचिन गोयल सराफ ने श्री बालाजी महाराज का मुख्य पूजन कराया। कलश पूजन डॉ. सुरेंद्र कुमार ने और प्रवीण मित्तल ने चोला अर्पण किया। चुनरी अरविंद सिंह साड्ढा ने अर्पण की, जबकि झंडा पूजन आदेश गोयल द्वारा किया गया। इसके बाद प्रतोष शर्मा बदायूं, रोहित नादान सहारनपुर आदि गायकों ने हरे रामा हरे रामा जपते थे हनुमाना, इस मंत्र की महिमा को सारे जग ने जाना, छम-छम नाचे देखो वीर हनुमाना, रामभक्त हनुमान बालाजी मेरे घर आना आदि भजनों से श्रद्धालुओं को देर रात तक बांधे रखा। बाबा का अलौकिक दरबार, सवा मन लड्डुओं का भोग विशेष आकर्षण रहे। अध्यक्ष अशोक गोयल, प्रवीण गुप्ता, राकेश सिंघल, राकेश गोयल, नरेंद्र तायल, प्रदीप गोयल, योगेश सिंघल, बिजेंद्र गर्ग साहू, आशीष गोयल, विकास गुप्ता, रमेश गर्ग, मनीष सीटू, विकास मित्तल, सुनील गर्ग, सचिन गर्ग, कमल गर्ग, विरेंद्र गर्ग, मामचंद, नितिन गर्ग सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सोमवार को आयोजित भंडारे में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।