फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Devi Bala Sundari Mela will not be held

देवी बाला सुंदरी मेला नहीं लगेगा

Sun, 11 Apr 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Devi Bala Sundari Mela will not be held
चिलकाना। कस्बे में करीब सौ वर्षों से लगने वाला देवी बाला सुंदरी मेला कोरोना संक्रमण के चलते इस बार भी नहीं लगेगा। मेला कमेटी की बैठक में थाना प्रभारी बीएस वर्मा ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मेले का आयोजन संभव नहीं हो पाएगा। मेला प्रबंधक पवन सिंघल ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा अनुमति मिलने के बाद भी मेले का आयोजन नहीं होगा। केवल चतुर्दशी के दिन मेला प्रांगण में मां भगवती का पूजन, हवन होगा तथा प्रसाद का वितरण किया जाएगा। चेयरमैन अकबर कुरैशी ने चतुर्दशी के दिन प्रसाद चढ़ाने वालों के लिए मास्क तथा सैनिटाइजर की व्यवस्था नगर पंचायत द्वारा किए जाने की जानकारी दी। मेले में किसी भी तरह की दुकानें नहीं लगाई जाएंगी। प्रसाद चढ़ाने वालों को कोविड 19 गाइडलाइन का पालन कराने के लिए पुलिस तथा स्काउट की व्यवस्था रहेगी। बैठक में राजीव सिंघल, बालकृष्ण शर्मा, राकेश जैन, कुसुम चंद, संतोष अग्रवाल, नरेश सिंघल व सोनू सिंघल आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed