{"_id":"65b95d9d157e79f5dc03202c","slug":"development-authority-team-sealed-four-illegal-constructions-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-117411-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: विकास प्राधिकरण की टीम ने किए चार अवैध निर्माण सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: विकास प्राधिकरण की टीम ने किए चार अवैध निर्माण सील
Wed, 31 Jan 2024 02:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 31 Jan 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। अवैध निर्माण कार्यों के विरुद्ध चल रहा विकास प्राधिकरण का अभियान लगातार जारी है। विकास प्राधिकरण की टीम ने चार अवैध निर्माण कार्याें को सील किया।
विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि मंगलवार को टीम ने चार अवैध निर्माणों को सील किया है। इनमें ग्राम चकहरेटी के निकट भूतल पर किए जा रहा निर्माण कार्य, काली मंदिर के पास लगभग 100 वर्गगज में कराया जा रहा निर्माण कार्य, गुरुकृपा धर्मकांटे के सामने हौजखेड़ी पर एक बीघा भूमि पर कराई जा रही चारदीवारी, हौजखेड़ी रोड पर कोलागढ़ जाने वाले रास्ते पर पूर्व निर्मित दीवारों पर किए गए सैटरिंग कार्य शामिल है। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माणों और अवैध काॅलोनियों के विरुद्ध चल रहा विकास प्राधिकरण का अभियान जारी रहेगा। इस दौरान अवर अभियंता सुधीर कुमार एवं शमीम अख्तर, मेट चरण सिंह, मदनपाल आदि मौजूद रहे।

मृतक छात्र आलेख।

मृतक छात्र आलेख।
विज्ञापन