फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Development Authority sealed four illegal constructions

विकास प्राधिकरण ने सील किए चार अवैध निर्माण

Mon, 07 Mar 2022 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Development Authority sealed four illegal constructions
सहारनपुर। विकास प्राधिकरण की टीम ने सोमवार को महानगर में पांच स्थानों पर अवैध निर्माणों को सील किया। इनमें ज्यादातर व्यवसायिक निर्माण शामिल रहे। यह निर्माण टपरी मार्ग और कुम्हारहेड़ा क्षेत्र में किए जा रहे थे।
विज्ञापन

सहारनपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि जोन एक के तहत सीमेंट गोदाम के पास कुम्हारहेड़ा में एक व्यक्ति के द्वारा भूतल पर आरसीसी कॉलम खड़े कर दीवारों का निर्माण किया गया है। इसी जगह एक अन्य व्यक्ति के द्वारा आरसीसी कॉलम खड़े कर कॉलम बनाते हुए निर्माण किया जा रहा है। दोनों निर्माणों को अवैध पाते हुए सील किया गया है। इसके अलावा टपरी मार्ग पर एक व्यक्ति द्वारा भूतल पर अवैध रूप से दुकान का निर्माण किया गया है। टपरी मार्ग पर ही रेलवे फाटक से आगे एक अन्य व्यक्ति के द्वारा दो दुकानों का निर्माण किया जा रहा है। इन दोनों निर्माणों को भी सील किया गया है। टीम में अनिल कुमार मिश्रा, डीके शर्मा, सुधीर गुप्ता, चरण सिंह, मोहित कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed