फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Development authority organized investors meet

Saharanpur News: विकास प्राधिकरण ने किया इंवेस्टर्स मीट का आयोजन

Fri, 20 Jan 2023 11:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 20 Jan 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Development authority organized investors meet
सहारनपुर। विकास प्राधिकरण सभागार में शुक्रवार को इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया गया। इस बैठक में निवेशकों और अधिकारियों ने भागेदारी की।
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण सभागार में हुई बैठक में प्रदेश के आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के प्रमुख सचिव ऑनलाइन शामिल हुए। विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि अभी तक ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के लिए भवन क्षेत्र में जनपद के 13 निवेशक 240 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर हस्ताक्षर कर चुके हैं। इनमें मुख्य रूप से सुुुभाष चोपडा, काजी नदीम अख्तर और संजीव गुप्ता आदि शामिल हैं। जो आवासीय योजनाओं आदि के लिए निवेश करेंगे। उन्होंने कहा कि विकास प्राधिकरण निवेशकों की सुविधा देने के उद्देश्य से लगातार शिविर लगाकर मानचित्र स्वीकृत होने में आ रही समस्याओं का निस्तारण कर रहा है। इस दौरान विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ ही लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष अनुपम गुप्ता, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चेप्टर चेयरमैन प्रमोद सडाना, चेम्बर ऑफ इडस्ट्रीज एवं सर्विसेज के अध्यक्ष रविन्द्र मिगलानी, रवि टंडन, प्रमोद मिगलानी, संजय अग्रवाल, सुधाकर अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, विनोद पंवार, हेमंत जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed