फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Despite a 10% discount, only 2% tax collection in October

Saharanpur News: दस फीसदी की छूट के बावजूद अक्तूबर में मात्र दो फीसदी टैक्स वसूली

Tue, 28 Oct 2025 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 28 Oct 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Despite a 10% discount, only 2% tax collection in October
सहारनपुर। गृहकर एवं जलकर में नगर निगम दस फीसदी की छूट दे रहा है। यानी एक मुश्त टैक्स जमा कराने पर दस फीसदी की छूट दी जा रही है। इसके बावजूद नगर निगम वसूली नहीं बढ़ा पा रहा है। अक्तूबर में सभी राजस्व निरीक्षकों और कर संग्रहकर्ताओं को करीब 10.50 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य दिया गया था, जिसके सापेक्ष मात्र दो से तीन फीसदी ही वसूली की जा सकी है।
विज्ञापन

नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 55 करोड़ रुपये की टैक्स वसूली का लक्ष्य रखा है। सात महीने में अभी तक करीब 22 करोड़ रुपये की वसूली हो सकी है। शेष पांच महीने में 33 करोड़ की वसूली की जानी है। ऐसे में नगर निगम हर महीने का लक्ष्य निर्धारित कर वसूली बढ़ा रहा है। अक्तूबर में सभी 70 वार्डों में वसूली के लिए राजस्व निरीक्षकों और कर संग्रहकर्ताओं को वार्ड बांटे गए हैं। नगर निगम ने करीब 37 वार्डों की वसूली का आंकड़ा तैयार किया है, जिसमें अक्तूबर की वसूली दो से चार फीसदी तक दर्शाई गई है। कई वार्ड ऐेसे हैं, जिनमें वसूली शून्य रही है। कर अधीक्षक सुधीर शर्मा की ओर से राजस्व निरीक्षकों और कर संग्रहकर्ताओं को पत्र जारी कर नाराजगी व्यक्त की गई है।
विज्ञापन

------
वार्ड समूह---------------------------वसूली का लक्ष्य------वसूली--------वसूली का फीसदी
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ, 13, 17, 19, 23, 27, 29, 32 और 54----1,42, 63,990-------6,29,486-----चार
35, 38, 42, 45, 46, 47, 52 और 59--------73,41,874---------2,75,595-----चार
तीन, 16, 26, 31, 40 और 55--------------89,13,948---------2,15,381-----दो
11, 24, 34, 37 और 50------------------88,68,950---------4,02,833-----चार
एक, दो, पांच, 20, 21, 28, 33, 39, 48-------2,04,21,249--------3,86,322-----दो
------
टैक्स वसूली के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हर महीने लक्ष्य निर्धारित कर वसूली की जाती है। इस बार भी लक्ष्य दिया गया था। कई वार्डों में वसूली कम हुई है, जिसे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
- सुधीर शर्मा, कर अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed