फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Design of world class railway station of Saharanpur ready: Ashwini Vaishnav

सहारनपुर के विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन का डिजाइन तैयार: अश्विनी वैष्णव

Fri, 26 May 2023 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 26 May 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Design of world class railway station of Saharanpur ready: Ashwini Vaishnav
सहारनपुर। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सहारनपुर के विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन का डिजाइन तैयार कर लिया है। डिजाइन में आधुनिक सुविधाओं के साथ विरासत और विकास दोनों का विशेष ध्यान रखा गया। देवबंद रेलवे स्टेशन का डिजाइन भी जल्द तैयार कर लिया जाएगा। कंपनी की ओर से कई डिजाइन दिए गए थे।
विज्ञापन

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बृहस्पतिवार को वंदे भारत एक्सप्रेस से सहारनपुर पहुंचे थे। रेलवे स्टेशन परिसर में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस को शुरू कराकर सपना पूरा किया। भाजपा की सरकार जो वादे करती है, उन्हें पूरा कर रही है। चाहे सहारनपुर में भूमिगत पाइन लाइन का काम हो या नए पुल बनाने का। सभी कार्य एक के बाद एक पूरे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सहारनपुर रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाएं से सुसज्जित करने के लिए एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित करने का कार्य किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन को नया रूप दिया जाना है। इसके लिए रेलवे ने हरियाणा की लिम्बा कंसलटेंसी कंपनी को सहारनपुर रेलवे स्टेशन का नया डिजाइन तैयार करने का कांट्रेक्ट दिया था। कंपनी ने कई डिजाइन दिखाए। उसमें से स्टेशन का एक ऐसा डिजाइन फाइनल किया है, जिसमें आधुनिक सुविधाओं के साथ ही यात्रियों को प्राकृतिक सुंदरता का भी नजारा मिल सके। नए स्वरूप में विकसित स्टेशन पर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए एक से बढ़कर एक व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed