फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dense fog on March 11 for the first time in a decade

Saharanpur News: एक दशक में 11 मार्च को पहली बार घना कोहरा

Thu, 12 Mar 2026 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 12 Mar 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Dense fog on March 11 for the first time in a decade
सहारनपुर। बुधवार को जनपद में घना कोहरा रहा। चैत्र मास में घना कोहरा आने से सभी हैरान हैं, क्योंकि बीते करीब एक दशक से मार्च में कभी इतना अधिक कोहरा नहीं रहा है। खास बात यह है कि सुबह कोहरे के कारण हल्की ठंडक रही। 15 दिन में पहली बार न्यूनतम तापमान 14 डिग्री से नीचे आया। उधर, दोपहर में खिली धूप ने पसीने छुड़ाए रखे।
विज्ञापन

जनपद में होली के बाद भी कई दिन से कोहरा आ रहा है, लेकिन बुधवार को कोहरा इतना घना था कि देहात क्षेत्र में दृश्यता 40 से 50 मीटर तक रही। हालांकि सुबह चार बजे तक मौसम साफ था, लेकिन उसके बाद कोहरा आना शुरू हुआ। सुबह छह बजे तक कोहरा घना हो गया, जिसकी वजह से हाइवे पर वाहन धीमी गति से चलते नजर आए। शहरी क्षेत्र में सुबह 10:30 तक और देहात क्षेत्र में 11 बजे धूप निकली। इसके बाद कोहरा पूरी तरह साफ होता चला गया। दोपहर में तेज धूप के कारण धूप में ज्यादा देर रुकना तक मुश्किल रहा। न्यूनतम तापमान 13 और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed