{"_id":"61953ef161aa204516038116","slug":"dengue-confirmed-in-three-patients-421-patients-found-so-far-saharanpur-news-mrt5651594182","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि, अभी तक मिले 421 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि, अभी तक मिले 421 मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिले में तीन और मरीजों की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनके साथ ही जनपद में अभी तक 421 मरीज डेंगू के मिल चुके हैं। इसके अलावा बुधवार को नौ जगहों पर आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में बुखार के नौ मरीज इलाज कराने पहुंचे। सभी मरीजों के खून के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे।
जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया जिला अस्पताल या सीएचसी व पीएचसी पर जो भी ऐसे मरीज आते हैं, इनमें डेंगू के लक्षण होते हैं, उनकी जांच कराई जाती है। इसके अलावा पॉजिटिव आने वाले डेंगू मरीजों के परिजनों की भी जांच कराई जा रही है। वेक्टर जनित रोग जैसे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया पर नियंत्रण के लिए लगातार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। बुधवार को जनपद एवं ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य टीमों द्वारा ब्लॉक नकुड़ के गांव जुड्डी, ब्लॉक पुवांरका के गांव रेडी मुस्तफा, रेडी मोहिद्दीनपुर, ब्लॉक देवबंद के गांव मिरगपुर, ब्लॉक बलिया खेड़ी के गांव बनीखेडा, वाजिपुर, मुबारकपुर एवं सहारनपुर नगर के मोहल्ला नदीम कालोनी और रंजीत नगर में स्वास्थ्य शिविर लगाए। इनमें 42 मरीज पहुंचे, इनमें दस मरीज बुखार के रहे। बुखार के मरीजों के खून के नमूने भी जांच के लिए लैब भेजे हैं। इनके अलावा टीमों ने 620 घरों में जाकर 2537 लोगों को बीमारियों से बचने के लिए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि जनपद में 18 अगस्त 2021 से शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। अभी तक 1600 शिविरों में 26,727 मरीजों की जांच की जा चुकी है।
वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए बीते तीन माह से लगातार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। यही वजह है कि अब बुखार और डेंगू पर काफी नियंत्रण है। लोगों से अपील है कि वह बीमारियों से बचने के लिए जागरूक हों और सावधानी बरतें। - डॉ. संजीव मांगलिक, सीएमओ।