{"_id":"618c181dcaa60864cb47ddeb","slug":"dengue-confirmed-in-four-patients-29-patients-of-fever-also-found-saharanpur-news-mrt564309941","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार मरीजों में डेंगू की पुष्टि, बुखार के भी 29 मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार मरीजों में डेंगू की पुष्टि, बुखार के भी 29 मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। चार और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिनके बाद अभी तक मिले डेंगू के मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 403 पर पहुंच गया है। इसके अलावा वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए बुधवार को जनपद के पांच गांवों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए, जिनमें बुखार के 29 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। परामर्श और जरूरी दवा देने के साथ ही जांच के लिए सभी के खून के नमूने भी लिए गए।
वेक्टर जनित रोग जैसे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया पर नियंत्रण के लिए बुधवार को भी जनपदीय एवं ब्लॉक स्तरीय टीमों के द्वारा ब्लॉक रामपुर मनिहारान के गांव भांकला, ब्लॉक देवबंद के गांव डेहरा, ब्लॉक सरसावा के गांव हजरौली, ब्लॉक नकुड़ के गांव बंजारान, ब्लॉक मुजफ्फराबाद के गांव करौंदी में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में कुल 216 रोगियों ने पहुंचकर इलाज कराया। इनमें बुखार के भी 29 मरीज शामिल रहे, जिनको उपचार देने के साथ ही उनके खून के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 416 घरों पर जाकर 1684 लोगों केे बीमारियों के प्रति जागरूक किया।
बीमारियों से बचने को यह करें
डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से बचने के लिए लोगों को चाहिए कि वह अपनी घरों के भीतर और बाहर तथा छतों पर पानी जमा ना होने दें। यदि छतों पर रखे गमलों या पुराने बर्तनों, टायरों और बोतलों में पानी जमा है तो उन्हें तुरंत खाली कर दें। नालियों और पानी जमा वाली जगहों पर मिट्टी के तेल या डीजल का छिड़काव करें। मच्छरों के काटने से बचने के लिए पूरी बाजू की शर्ट और पैंट या पायजामा पहनेें। सोते समय मच्छरदानी या मच्छर मारने वाले उपकरणों का प्रयोग करें। बुखार की शिकायत होने पर तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल या योग्य चिकित्सक से इलाज कराएं। अप्रशिक्षित चिकित्सकों से इलाज न कराएं।
विज्ञापन
शहर और देहात में स्वास्थ्य शिविर लगाकर वेक्टर जनित रोगों और सामान्य बुखार को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसमें काफी सफलता भी मिली है। लोगों को भी चाहिए कि वह बीमारियों से बचने के लिए जागरूक हों। बुखार आदि होने पर तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचें और इलाज कराएं।
डॉ. संजीव मांगलिक, सीएमओ।