फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Demolition action taken in two illegal colonies of 50 bigha

Saharanpur News: 50 बीघा की दो अवैध काॅलोनियों में की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

Fri, 29 Mar 2024 01:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 29 Mar 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Demolition action taken in two illegal colonies of 50 bigha
सहारनपुर। विकास प्राधिकरण का अवैध काॅलोनियों के विरुद्ध चल रहा अभियान लगातार जारी है। विकास प्राधिकरण की टीम ने बुलडोजर की सहायता से 50 बीघा क्षेत्रफल में विकसित की जा रही दो अवैध काॅलोनियों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि प्राधिकरण की टीम ने अवैध रूप से विकसित की जा रहीं दो काॅलोनियों में बृहस्पतिवार को बुलडोजर की सहायता से कार्रवाई की। इसमें ग्राम राजपुरा कंबोह माजरा में लगभग 10 बीघा क्षेत्रफल में डिमार्केशन के लिए मिट्टी डालकर सड़क बनाने का कार्य किया जा रहा था। इसके अलावा फतेहपुर जट्ट, नवादा रोड पर लगभग 40 बीघा भूमि पर लगभग डेढ़ फीट ऊंची दीवार करके 15 फुट चौड़ी मिट्टी की फड़ तैयार करने के कार्य किया जा रहा था। इन दोनों अवैध रूप से विकसित की जा रही काॅलोनियों में बुलडोजर की सहायता से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माणों और अवैध काॅलोनियों के विरुद्ध चल रही विकास प्राधिकरण की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस दौरान सहायक अभियंता सार्थक शर्मा, अवर अभियंता शमीम अख्तर, मेट वैभव, मदनपाल, चरण सिंह, सतेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed