{"_id":"6345b4fdf3493f2fbc4a7ba5","slug":"demolition-action-in-illegal-colony-saharanpur-news-mrt60915918","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कॉलोनी में की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कॉलोनी में की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
विज्ञापन
दिल्ली रोड एक कॉलोनी में विकास प्राधिकरण द्वारा उखाड़ी गयी सड़क
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। विकास प्राधिकरण की टीम ने मंगलवार को बिना मानचित्र पास कराए काटी जा रही एक कॉलोनी में बनी सड़क को ध्वस्त कर दिया, साथ ही कई अवैध निर्माण कार्यों को सील किया गया। प्राधिकरण के सचिव ने चेतावनी दी कि अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।
प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार और सचिव रामजीलाल ने बताया कि मंगलवार को पैरामाउंट गार्डन से लगी लगभग 70-80 बीघा भूमि पर अवैध रूप से बिना ले-आउट स्वीकृत कराए कुछ पक्की एवं कच्ची सड़कें बनाई हुई हैं। कुछ भूमि पर बिजली के खंभे लगे हैं एवं अवैध रूप से प्लाटिंग भी की गई है। विकास प्राधिकरण की टीम ने कार्रवाई करते हुए वहां बनी सड़कों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया।
इसके अलावा जनता रोड स्थित हनुमंत नगर कॉलोनी में बनाए जा रहे एक व्यावसायिक निर्माण, लक्ष्मणपुरी कॉलोनी के सामने बनाए जा रहे एक व्यावसायिक निर्माण कार्य, चिलकाना रोड पर भूतल पर बन रहे एक हॉल के निर्माण कार्य, पुराना कलसिया रोड पर हो रहे निर्माण कार्य, मिलन पैलेस के निकट बन रहीं दस दुकानों के निर्माण कार्य को सील किया गया। इस दौरान सहायक अभियंता पीके शर्मा एवं सार्थक शर्मा, अवर अभियंता प्रदीप गोयल, रोहित कुमार, सुधीर कुमार एवं मेट मदनपाल आदि मौजूद रहे। उपाध्यक्ष ने बताया कि अवैध निर्माणों के विरुद्ध प्राधिकरण की कार्रवाई जारी रहेगी।