फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Demolition action in five illegal colonies

Saharanpur News: पांच अवैध कालोनियों में की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

Sun, 04 Jun 2023 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Demolition action in five illegal colonies
पेपर मिल रोड अवैध कॉलोनी को ध्वस्त करती विकास प्रा​धिकरण की टीम
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। अवैध कालोनियों के विरुद्ध विकास प्राधिकरण का अभियान जारी है। शनिवार को विकास प्राधिकरण की टीम ने बिना मानचित्र स्वीकृत कराए विकसित की जा रही पांच कालोनियों पर बुलडोजर की सहायता से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।
विकास प्राधिकरण की सचिव रामजीलाल ने बताया कि टपरी रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के पास करीब 20 बीघा भूमि पर अनाधिकृत कालोनी का निर्माण कार्य किया जा रहा था। दाबकी जुनारदार में गोल्डन ट्रेडर्स के सामने लगभग 25 बीघा भूमि को विभिन्न आकारों के भूखंडों में विभाजित कर कालोनी विकसित की जा रही थी। टपरी रोड पर जगदीश गार्डन कालोनी गेट के सामने करीब चार बीघा भूमि पर ईंटों के बीच मिट्टी का फड तैयार करके एक रास्ता बनाकर अवैध रूप से प्लाट बेचे जा रहे थे। स्टार पेपर मिल के लकड़ी का गोदाम के निकट लगभग पांच बीघा कृषि भूमि को विभिन्न आकारों के भूखंडों में विभाजित करते हुए अनाधिकृत कालोनी का निर्माण कार्य किया जा रहा था। इसके अलावा सड़क दूधली बुखारा रोड दाबकी जुनारदार में करीब चार बीघे भूमि पर ईंटो के बीच मिट्टी की फड तैयार करके अवैध रूप से प्लाटिंग करके प्लाट बेचे जा रहे थे।
विज्ञापन

प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि अवैध रूप से विकसित की जा रही इन कालोनियों में विकास प्राधिकरण की टीम ने शनिवार को बुलडोजर की सहायता से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इस दौरान अवर अभियंता रोहित कुमार, मेट विश्वास कुमार शर्मा, राहुल कुमार, रिजवान अली, वैभव, सतेन्द्र कुमार, आबिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed