फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Democracy fighter Baleshwar Shastri merges with five elements

लोकतंत्र सेनानी बालेश्वर शास्त्री पंचतत्व में विलीन

Thu, 17 Dec 2020 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Democracy fighter Baleshwar Shastri merges with five elements
लोकतंत्र सेनानी को राजकीय सम्मान के साथ विदाई देती गारद - फोटो : SAHARANPUR
नकुड़ (सहारनपुर)। लोकतंत्र सेनानी एवं पूर्व पालिका चेयरमैन बालेश्वर शास्त्री (82) का निधन हो गया। बृहस्पतिवार शाम राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। प्रशासन के अधिकारियों समेत कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने अंतिम यात्रा में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
विज्ञापन

जनसंघ के ध्वजवाहक रहे बालेश्वर शास्त्री इमरजेंसी के समय तथा राम मंदिर आंदोलन में करीब आठ बार जेल गए। बृहस्पतिवार की सुबह करीब चार बजे हरियाणा यमुनानगर के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से क्षेत्र में शोक फैल गया। शाम करीब चार बजे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में एसडीएम हिमांशु नागपाल, सीओ अरविंद सिंह पुंडीर, तहसीलदार देवेंद्र सिंह, नगर पालिका चेयरमैन शाहनवाज खान, संघ के विभाग प्रचारक कृष्ण कुमार ,भाजपा नेता पवन सिंह राठौर, शिव कुमार गुप्ता, बार संघ के अध्यक्ष जगमाल सैनी, ऊधम सिंह एडवोकेट, रामकिशन, जैन समाज के अध्यक्ष संदीप जैन, कांग्रेस नेता चंद्र शेखर मित्तल, संघ नेता हरपाल कपूर समेत हजारों लोगों ने शास्त्री जी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। शवयात्रा के दौरान शास्त्री जी अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा शास्त्री जी का नाम रहेगा के नारों की गूंज रही।
विज्ञापन

इसके अलावा पालिका सभागार में शोकसभा का आयोजन कर श्रद्धांजली अर्पित की गई। शोकसभा में पालिका चेयरमैन शाहनवाज, ईओ सुनील कुमार सरोज, लिपिक सुशील सैनी, सभासद त्रिलोक चंद, आशीष शर्मा, पंकज कुमार आदि सभासद व पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed