फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Demand for the arrest of the accused arose on the floor of Monu

मोनू के तिज्जे पर उठी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Fri, 12 Aug 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Demand for the arrest of the accused arose on the floor of Monu
सहारनपुर, सरसावा। ग्राम गदरहेड़ी में मंगलवार शाम हुए गोली कांड को लेकर ग्रामीणों में अभी भी खासा आक्रोश है। गोली कांड में मारे गए मोनू का शुक्रवार को तिज्जा था जिसमें इक्टठा हुए लोगों ने फिर से एसओ धर्मेंद्र सिंह से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बता दें कि बीते मंगलवार की शाम को थाना क्षेत्र गांव गदरहेडी में वरूण उर्फ बिल्लू फौजी ने साथियों के साथ सेठ पाल व उसके बेटे मोनू पर उनके घर जा कर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थी। इसमें राजकीय मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मोनू की मौत हो गई थी जबकि सेठ पाल की गंभीर हालत देखते हायर सेंटर रैफर कर दिया था। शुक्रवार को मोनू का तिज्जा था जिसमें सभी रिश्तेदार परिजन आदि मौजूद थे। इन्होंने तिज्जे में पहुंचे थानाध्यक्ष से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की। थानाध्यक्ष ने फरार चल रहे आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी का भरोसा दिला ग्रामीणों को शांत किया। इस दौरान में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed