फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Demand for imposition of President's rule by sacking the Government of Bengal

बंगाल सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

Fri, 07 May 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Demand for imposition of President's rule by sacking the Government of Bengal
देवबंद (सहारनपुर)। पश्चिमी बंगाल में टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के कार्यालय फूंकने, आगजनी, लूट व हत्या की घटना पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोष जताते हुए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इसमें बंगाल सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की गई।
विज्ञापन

पूर्व भाजपा नगराध्यक्ष एवं सभासद गजराज राणा के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं ने एसडीएम राकेश कुमार सिंह के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। जिसमें कहा गया कि बंगाल में भाजपा और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं की हत्या, लूट, आगजनी व महिलाओं के साथ बलात्कार की लगातार घटनाएं बढ़ रही है। इस हिंसा में सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ता शामिल है। जहां बंगाल सरकार हिंसा पर नियंत्रण नहीं कर रही है वहीं, पुलिस प्रशासन भी सत्ता के दबाव में मूकदर्शक बना हुआ है। बंगाल प्रदेश में चारों ओर अराजकता का माहौल है। ऐसे में राज्य में शांति व्यवस्था कायम करने और लोगों के जान माल की सुरक्षा के लिए तत्काल प्रभाव से बंगाल सरकार को बर्खास्त कर वहां राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। इस मौके पर शुभलेश शर्मा, बिजेंद्र गुप्ता, आलोक खटीक, राकेश धीमान, सुनील धीमान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed