{"_id":"60afea578ebc3e8662127b88","slug":"demand-for-action-against-the-inspector-co-started-investigation-saharanpur-news-mrt540150975","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग, सीओ ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग, सीओ ने शुरू की जांच
विज्ञापन
सहारनपुर। महिला पार्षद के साथ थाना कुतुबशेर के दरोगा द्वारा की गई अभद्रता के मामले में एसपी सिटी से कार्रवाई की मांग की गई। एसपी सिटी के निर्देश पर सीओ प्रथम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बृहस्पतिवार को पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल रालोद के प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह, जिलाध्यक्ष राव कैसर, सपा से शहर विधायक संजय गर्ग और कांग्रेस से सहारनपुर देहात से विधायक मसूद अख्तर के साथ एसपी सिटी राजेश कुमार से मिला। उन्होंने कहा कि वार्ड 28 से पार्षद मुमताज रालोद की महिला प्रकोष्ठ की नगर अध्यक्ष और उनके पति आसिफ अंसारी पार्टी के जिला महासचिव हैं। इनके एक रिश्तेदार का मामला थाना कुतुबशेर में चल रहा है। दो दिन पूर्व थाना कुतुबशेर के दरोगा ने इनके घर पर दबिश दी और पार्षद मुमताज के साथ अभद्रता की। दरोगा किसी महिला पुलिसकर्मी को भी अपने साथ लेकर नहीं आए। पार्षद को बेवजह परेशान किया गया। उन्होंने एसपी सिटी से मामले में कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सपा महानगर अध्यक्ष आजम शाह, पार्षद मुमताज, आसिफ अंसारी, पार्षद शहजाद, हाजी गुलशेर, नौशाद, शाहवेज अहमद, रिजवान जोगी, अभिषेक उर्फ टिंकू अरोड़ा मौजूद रहे।
जांच में दोषी पाए जाने पर होगी कार्रवाई : एसपी सिटी
एसपी सिटी राजेश कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसपी सिटी ने बताया कि मामले की जांच सीओ प्रथम को सौंप दी गई है, अगर जांच में दरोगा दोषी मिले तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।