फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Debate with EDP of farmers for increasing basic speculation

बेसिक सट्टा बढ़ाने को लेकर किसानों की ईडीपी से बहस

Wed, 04 Mar 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Debate with EDP of farmers for increasing basic speculation
चीनी मिल परिसर में मौजूद भाकिसं कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
नानौता (सहारनपुर)। किसान सहकारी चीनी मिल परिसर में भारतीय किसान संगठन द्वारा बैठक का आयोजन कर समस्याओं के निराकरण की मांग मिल प्रशासन से की गई। बैठक के दौरान बेसिक सट्टा पर्ची बढ़ाए जाने को लेकर नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

बुधवार को क्षेत्र के किसान सहकारी चीनी मिल में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष अजब सिंह ने कहा कि नानौता चीनी मिल के कंप्यूटर विभाग में अवैध तरीके कुछ किसानों से पैसा लेकर उनका बेसिक गन्ना सट्टा बढ़ाते हुए उनकी पर्ची भी जारी कर दी गई है। उन्होंने मांग की कि इस मामले की जांच कराकर शामिल कर्मचारियों पर दंडात्मक व कानूनी कार्रवाई की जाए। किसानों का सट्टे से अधिक गन्ने का तुरंत सर्वे कराकर बेसिक गन्ने का बांड किया जाए ताकि किसानों के गन्ने की सही समय पर मिल में आपूर्ति की जा सके। तकनीकी रूप से खराबी के चलते चीनी मिल प्रतिदिन 4 से 5 घंटे बंद रहती है, जिसकी तकनीकी कमी को तुरंत दूर कराकर उसे सुचारु किया जाएं। किसानों को गन्ने का 14 दिन में ब्याज सहित भुगतान किया जाएं। मिल के क्रय केंद्रों से गन्ने के साथ ट्रकों में आने वाली मिट्टी, रेत पर प्रतिबंध लगाया जाए। प्रधान श्याम सिंह, चंद्रवीर सिंह, तरसेम सिंह, सिल्लू त्यागी, सतीश कुमार, बलराज सिंह, मुल्की सिंह, बालेश्वर सिंह, ब्रहमसिंह, सुभाष, प्रमोद शर्मा, पूर्व चेयरमैन चौ. कंवर सिंह, ओमबीर सिंह, सत्तू सिंह, तौफीक अहमद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बातचीत के दौरान ईडीपी की हालत बिगड़ी
किसानों और कंप्यूटर इंचार्ज राजेश वार्ष्णेय के बीच कुछ किसानों से पैसे लेकर उनका अवैध रूप से बेसिक गन्ना सट्टा बढ़ाए जाने के आरोप पर तीखी नोकझोंक हो गई। इसे लेकर ईडीपी की हालत बिगड़ गई। जिन्हें तुरंत मिल कर्मियों द्वारा नानौता के निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां उनकी हालत में सुधार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed