Saharanpur Crime : नहर में मिली लाश, पुलिस ने ऐसे कराई पहचान, आठ मई से लापता था रणजीत
Saharanpur News : सहारनपुर के एक गांव के पास नहर में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए उसकी पहचान कराई तो परिजनों से संपर्क हो गया।
विस्तार
सहारनपुर में थाना कुतुबशेर क्षेत्र के गांव हौजखेड़ी के पास नहर में एक व्यक्ति का शव उतराता मिला। मृतक तीन दिन से लापता था। जिसकी पहचान बौंसा गांव निवासी 45 वर्षीय रणजीत पुत्र मंगू के रूप में हुई।
शुक्रवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि नहर में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से निकाला। पुलिस ने कई माध्यमों से शव की पहचान कराने की कोशिश की।
इसके बाद पुलिस ने सोशल मीडिया पर भी मृतक के फोटो डाले गए। जिसके बाद शनिवार दोपहर नकुड़ तिराहा चौकी प्रभारी सचिन पूनिया के पास कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि यह व्यक्ति पहले हबीबगढ़ क्षेत्र में रहता था, जो करीब 10 साल से सरसावा के बौंदा गांव में रह रहा था। फिर मृतक के परिजनों से संपर्क किया गया।
यह भी पढ़ें: Blast In Factory: आठ अफसरों को भी न दिखे स्काई बम, पटाखों को बताया केमिकल, पांच मजदूरों की हुई थी दर्दनाक मौत
मृतक के बेटे रिशु ने बताया कि उसका पिता रणजीत मजदूरी करता था, जो आठ मई से लापता था। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। मृतक शराब पीने का भी आदी था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
यह भी पढ़ें: Photos: मुजफ्फरनगर में किसानों का हल्ला बोल, भाकियू का SSP दफ्तर पर प्रदर्शन, बेरिकेड गिराया