फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dead body of a young man found hanging in the field

खेत में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Sat, 14 Aug 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging in the field
युवक का फाइल फोटो - फोटो : SAHARANPUR
नागल (सहारनपुर)। ताजपुर से करीब एक सप्ताह से घर से लापता युवक का शव शनिवार शाम उसी के खेत में स्थित एक पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवा कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक की मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन

नागल थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर निवासी करनैल सिंह का पुत्र नीतीश कुमार(19) बीती सात अगस्त की शाम से घर से लापता था। उसकी गुमशुदगी की तहरीर पिता करनैल सिंह ने थाना पुलिस को आठ अगस्त को दी थी। शनिवार शाम करीब छह बजे करनैल सिंह का नौकर खेत में गन्ने की बंधाई के लिए गया था। उसे गन्ने के खेत में ही अंदर स्थित एक पेड़ पर युवक का शव लटका हुआ दिखाई दिया। इस पर उसने इसकी सूचना खेत मालिक करनैल सिंह को दी। ग्रामीणों के साथ करनैल सिंह खेत पर पहुंचा। जहां युवक की पहचान नीतीश कुमार के रूप में हुई।
विज्ञापन

करनैल सिंह के इकलौते पुत्र नीतीश कुमार की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवा कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, सीओ देवबंद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed