फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dead body of a teenager found hanging from a tree in a mango orchard, the eye was out.

Saharanpur News: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला किशोर का शव, बाहर निकली हुई थी आंख

Sun, 12 Jan 2025 11:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 12 Jan 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a teenager found hanging from a tree in a mango orchard, the eye was out.
बेहट (सहारनपुर)। कोतवाली क्षेत्र के गांव रतनपुर कल्याणपुर निवासी गुलशन (16) पुत्र विनोद का शव गांव के पास नदी पार एक आम के बाग में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मृतक की दाई आंख बाहर निकली हुई थी। मृतक व ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मृतक के चचेरे भाई शिव कुमार ने बताया कि गुलशन शनिवार दोपहर बाद घर से निकला था। देर रात तक जब वह नहीं लौटा तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। रविवार सुबह उन्होंने सभी रिश्तेदारों और परिचितों के यहां गुलशन के बारे में जानकारी की। इसके साथ ही उन्होंने उसकी आसपास भी तलाश की, लेकिन शाम लगभग छह बजे तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई। इसके बाद उन्हें सूचना मिली कि गांव के पास से बह रही गांगरोह नदी पार आम के बाग में एक शव फंदे पर लटका हुआ है। वह मौके पर पहुंचे। देखा कि शव उसके भाई गुलशन का ही था। गुलशन की दाईं आंख बाहर निकली हुई थी और उसकी चप्पल भी शव के पास ही रखी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र प्रकाश सिंह मौके पर पहुंच गए। सूचना पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद शव को पेड़ से नीचे उतारा गया। सूचना पर भीम आर्मी जय भीम के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए थे। मृतक के परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed