फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Darul Uloom big decision: Madarsas head of UP called in Deoband, line of action will be ready

दारुल उलूम का बड़ा निर्णय: देवबंद में बुलाया यूपी के मदरसों का इजलास, तैयार होगा लाइन ऑफ एक्शन

Mon, 05 Sep 2022 08:33 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 05 Sep 2022 08:33 PM IST
सार

दारुल उलूम ने एक बड़ा निर्णय लिया है। देवबंद में 24 सितंबर को यूपी के मदरसों का इजलास बुलाया गया है। इजलास में 250 से अधिक मदरसों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

विज्ञापन
Darul Uloom big decision: Madarsas head of UP called in Deoband, line of action will be ready
देववंद दारुल उलूम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

योगी सरकार द्वारा यूपी के गैर मान्यता प्राप्त व स्ववित्त पोषित मदरसों का सर्वे कराने की घोषणा की गई है। इसको लेकर इस्लामी तालीम के प्रमुख केंद्र दारुल उलूम ने सोमवार को बड़ा निर्णय लिया है। संस्था के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने बताया कि सरकार की घोषणा को ध्यान में रखकर आगामी 24 सितंबर को देवबंद में बड़ा इजलास बुलाने का फैसला किया गया है। इसमें प्रदेश भर के 250 से अधिक मदरसों के जिम्मेदार शामिल होंगे। 

विज्ञापन


सोमवार को दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने एक बयान में कहा कि मदरसा सर्वे के बारे में जो सुना जा रहा है वह बेहद अफसोसनाक है। इस संबंध में बीते दिन संस्था के भीतर मजलिस-ए-तालीमी (शिक्षा समिति) की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें यह फैसला लिया है कि आगामी 24 सितंबर को देवबंद में बड़ा इजलास बुलाया जाए। इसमें उत्तर प्रदेश के 250 से अधिक मदरसा संचालकों को बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इजलास में मदरसों का सर्वे कराने वाली घोषणा को लेकर लाइन ऑफ एक्शन तैयार होगा या सभी लोगों का जो मशविरा होगा उस पर सहमति बनाकर संस्था आगे अपनी राय रखेगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder: जिगरी दोस्त था पर बहन पर गंदी नजर रखता था...मार दिया, आरोपी ने पुलिस के सामने कबूला जुर्म
विज्ञापन
विज्ञापन


दारुल उलूम से संबंद्ध मदरसे इजलास में होंगे शामिल
मदरसों के सरकारी सर्वे को लेकर देवबंद में होने वाले इजलास में दारुल उलूम से संबंद्ध मदरसों के नुमाइदों को बुलाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी का कहना है कि इजलास में तय किया जाएगा कि सरकारी सर्वे पर क्या रुख अपनाया जाए।

यह भी पढ़ें: कैंटर सीज हुआ तो पति का दर्द देख न सकीं पत्नियां: हिना-अफसाना ने उजाड़ ली दुनिया, बच्चों से छिना मां का प्यार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed