{"_id":"610c27e98ebc3ec24530889e","slug":"darkness-in-razapur-for-20-days-due-to-transformer-falling-down-saharanpur-news-mrt5506067146","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर नीचे गिरने से रजापुर में बीस दिन से छाया है अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर नीचे गिरने से रजापुर में बीस दिन से छाया है अंधेरा
विज्ञापन
गांव राजापुर नौगांवा में बारिश में नीचे गिरा ट्रांसफार्मर
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसफार्मर नीचे गिरने से रजापुर में 20 दिन से अंधेरा
शाकंभरी (सहारनपुर) विद्युत उपकेंद्र बेहट से जुड़े नौगांवा ग्राम समूह के गांव रजापुर में पिछले 20 दिनों से अंधेरा छाया है। इस गांव का ट्रांसफार्मर बारिश में नीचे गिर गया था, जिसके बाद इसे बदला नहीं जा सका है।
नौगांवा ग्राम समूह के मजरे रजापुर की विद्युत आपूर्ति बेहट बिजलीघर से होती है। इस गांव की आपूर्ति के लिए 100 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। इस ट्रांसफार्मर पर 250 कनेक्शन हैं। यह पहले से ही ओवरलोड चल रहा था। लगभग 20 दिन पूर्व आई तेज बारिश में यह नीचे गिर गया। इसके बाद से गांव की आपूर्ति ठप हो गई। बिजली संचालित सभी उपकरण टीवी, पंखे, फ्रिज, कूलर आदि सब बंद पड़े हुए है। दिन ढलते ही पूरा गांव अंधेर में डूब जाता है। ग्रामीणों को मोबाइल तक चार्ज करने के लिए दूसरे गांव जाना पड़ रहा है। ग्रामीण अनीश मालिक, शहजाद प्रधान, कामिल मालिक, शौकीन और आकिल आदि का कहना है कि जेई, एसडीओ से लेकर अधिशासी अभियंता को लिखित एवं मौखिक शिकायत करने के बावजूद ट्रांसफार्मर को नहीं बदला जा सका है।
उधर बेहट उपकेंद्र के जेई संतोष कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर के नीचे गिरने पर स्टीमेट बना कर भेजा गया है कि इसकी क्षमता बढ़ा कर 250 केवीए की जाए। जल्द ही नया ट्रांसफार्मर रखकर विद्युत आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी।