फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   cultural presentation

सांस्कृतिक प्रस्तुति से बांधा समा

Thu, 12 May 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 12 May 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
cultural presentation
रेनड्राॅप्स स्कूल में प्रस्तुति देते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रेनड्रॉप्स स्कूल में मदर्स डे धूमधाम से मनाया गया। मदर्स ने भी बच्चों के साथ नृत्य कर जमकर मस्ती की।  
विज्ञापन


बुधवार को बसंत विहार स्थित स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की संस्थापिका नरगिस मलिक ने  किया। नन्हे मुन्नों ने कोरियोग्राफर रंजना नैब के निर्देशन में नृत्य की दमदार प्रस्तुतियां दी। कक्षा पांच की छात्रा अमीशा ने मां का गुणगान कर सुंदर प्रस्तुति दी।

कविता प्रतियोगिता में सानवी, अवनी और नायसा विजयी रहे। सुपर मॉम डांस सीक्विल में अभी तो पार्टी शुरू हुई है.... भांगड़ा, शास्त्रीय नृत्य और अम्ब्रेला डांस में कक्षा यूकनेजी से पांच तक के 92 बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन


चार वर्षीय पवन राय ने तू कितनी अच्छी है, तू कितनी प्यारी है..... गाने से सबकी आंखें नम कर दी। संस्थापिका नरगिस मलिक ने छात्र-छात्राओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए स्कूल के समस्त स्टाफ, म्यूजिक टीचर आकाश को बधाई दी। सनबीम स्कूल की प्रधानाचार्य नीलू दत्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रंगारंग प्रस्तुतियों से मोहा मन
खालसा पब्लिक स्कूल नवीन नगर में मदर्स डे धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी का मन मोहा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक जसबीर बजाज ने किया। उन्होंने विद्यालय में उच्च अंक पाने वाले मेधावियों को सम्मानित किया।

प्रधानाचार्य पूजा बजाज ने प्रतिभाशाली बच्चों को पारितोषिक वितरण किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिया, वंशिका, तरुण, विनायक, जयजीत, ताबिया, अर्जुन, हर्षित, माधवी, हार्दिक, अवनीश ने अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। राधिका, मोनिश, माधवी, कोमल, महक, कैफ, अदनान, पारस, प्राची, श्रेया ने द्वितीय स्थान पर रहे।


जिया, वंशिका, सैमी, साहिल, अर्जुन, कमलेश, प्राची, आभा, लगन को विभिन्न उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। बच्चों ने ट्रैफिक लाइट्स, ट्रैफिक पुलिस, प्लास्टिक बैग, पेपर बैग, मिल्क, मैगी, चॉकलेट आदि से विशेष प्रस्तुति दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed